अपडेटेड 24 April 2024 at 16:36 IST
Papaya Chaat: वेट लॉस से झुर्रियों तक के लिए बड़े काम की है ये चाट, खाली पेट खाने से होंगे कई फायदे
पपीता खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं होता है। ऐसे में इसकी चाट बनाकर खाना खा सकते हैं। इसके कई फायदे हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Papaya Chaat Ke Fayde: हेल्दी बॉडी के लिए साग-सब्जी के साथ ही फलों को खाने की भी सलाह दी जाती है। इसमें सेब, केला, अनार समेत कई मौसमी फल शामिल होते हैं, जो सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं पौष्टिक फ्रूट्स (Fruits) की लिस्ट का हिस्सा पपीता (Papita) भी है, जो जिसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के साथ-साथ खूबसूरती को भी निखारने का काम करता है।
हालांकि पपीता (Papaya) कुछ लोगों को पसंद नहीं होता है। ऐसे में जो पपीता खाना पसंद नहीं करते हैं, वह इसकी चाट बनाकर भी खा सकते हैं। सभी सीजन में आसानी से मिलने वाला यह फल पोषक तत्वों के खजाने से भरा होता है। अगर आप रोजाना खाली पेट पपीते की चाट (Papaya Chaat) बनाकर खाते हैं, तो आपको इससे कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं रोजाना खाली पेट पपीता या इसकी चाट खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
पपीते की चाट खाने के ये हैं जबरदस्त फायदे (Papaya Chaat Benefits)
वजन कम होता है (Weight Lose)
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट 1 कटोरी पपीता चाट खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। जब आप सुबह-सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इसमें मौजूद फाइबर के गुण वजन को कम करने का काम करते हैं।
पेट की समस्याओं से दिलाए राहत
जिन लोगों को कब्ज, अपच, गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हों उन्हें रोजाना खाली पेट पपीते की चाट खानी चाहिए। पपीता पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं को दूर करके मल त्याग करने की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं।
Advertisement
झुर्रियों के लिए (Wrinkles)
पपीता न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह खूबसूरती के निखारने का काम भी करता है। साथ ही यह चेहरे की कई समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है। ऐसे में जिन लोगों को चेहरे पर झुर्रियां और झाइयां परेशान कर रही हों उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करना चाहिए। इसमें मौदूद लाइकोपीन इससे छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
डेड सेल्स हटाए (Remove Dead Cells)
पपीता चाट खाने से स्किन से डेड सेल्स हटाने और पोर्स क्लीन करने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के प्रचुर मात्रा में होते हैं।
Advertisement
इम्यूनिटी करे बूस्ट (Immunity)
अगर किसी की इम्यूनिटी कमजोर होती है, तो उसे अक्सर ही बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती है। ऐसे में शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट 1 कटोरी पपीते की चाट खानी चाहिए। इसमें विटामिन C भी मौजूद होता है।
बॉडी पेन ठीक करे (Body Pain)
पपीता चाट खाने से आपको शरीर दर्द से आराम मिल सकता है। पपीते में पपैन नामक एंजाइम होते हैं। यह नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करता है।
कैसे बनाएं पपीते की चाट? (Papaya Chaat Recipe)
- पपीते की चाट (Papite Ki Chaat) बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को छीलकर अच्छे से धों लें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इस पर दो चुटकी काला नमक डालें। आधा चम्मच चाट मसाला और एक चुटकी काली मिर्च डालें।
- अगर आप इसे ठंडा खाना पसंद करते हैं, तो थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। इसके बाद अब इसका ठंडा-ठंडा आनंद लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 April 2024 at 16:36 IST