Onion Peels: बड़े काम की चीज है प्याज के छिलके, कचरा समझकर न फेंकें; फायदे कर देंगे हैरान
How To Use Onion Peels: प्याज के साथ-साथ प्याज के छिलके भी बड़े काम की चीज हैं। इसका इस्तेमाल कर सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Onion Peels Benefits: बिना प्याज के खाना बिल्कुल बेस्वाद लगता है। सलाद में भी प्याज का एक अहम किरदार होता है। देखा जाए तो प्याज कई व्यंजनों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। जब कभी हम खाने में प्याज का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो खाना बिल्कुल स्वादिष्ट नहीं लगता है।ऐसे में प्याज को रसोईघर और व्यंजन बनाने की सबसे जरूरी चीज कहना गलत नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ प्याज ही नहीं बल्कि प्याज के छिलके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है?
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- बड़े काम के हैं प्याज के छिलके
- कूड़ा समझकर न फेंकें
- इम्युनिटी बूस्ट करने में करते हैं मदद
जी हां, प्याज जिस तरह से किसी भी व्यंजन की जान होता है उसी तरह से प्याज के छिलके भी आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। अगर आप अबतक प्याज के छिलकों को कूड़ा समझकर फेंक रहे थे तो अब से आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, प्याज के छिलकों में कई ऐसे तत्व होते हैं जो आपकी सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं प्याज के छिलकों के सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में।
इम्युनिटी होगी बूस्ट
बदलते मौसम में कई बार हमें सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार जैसी आम समस्या हो जाती है। इस तरह की स्थिति से निपटने की लिए आपको जरूरत है किसी तरह के इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक की। ऐसे में आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए प्याज के छिलकों को पानी में डालकर उसे उबालने के बाद पी सकते हैं। दरअसल, प्याज के छिलकों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसलिए बदलते मौसम में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
Advertisement
आंखों की बढ़ेगी रोशनी
अगर शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाती है तो इससे आंखों की रोशनी भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में प्याज के छिलके आपके बेहद काम आएंगे। दरअसल, प्याज के छिलकों में रेटिनॉल भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप प्याज के छिलकों को पानी में उबाल लें, फिर इसे ठंडा होने के बाद छानकर पी जाएं। इससे आपकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी।
Advertisement
ये भी पढ़ें : Ganesh Visarjan 2023: कर चुके हैं बप्पा की स्थापना! जानिए पांचवें दिन किस मुहूर्त में कर सकते हैं विदाई
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।