अपडेटेड 26 November 2023 at 17:18 IST

Weight Lose ही नहीं, इन बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है जीरे की चाय, जानें क्या-क्या हैं फायदे

Cumin Tea पीने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है, बल्कि इसके पानी से कई सारी बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि जीरे पानी के क्या-क्या फायदे हैं। 

Cumin Tea Benefits

image- freepik
Cumin Tea Benefits image- freepik | Image: self

Cumin Tea Benefits: आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या से बनती जा रही है, जिससे छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। इसी में से एक जीरे की चाय का सेवन भी है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने का काम करता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जीरे की चाय सिर्फ मोटापा कम करने के काम नहीं आता है बल्कि इससे कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं Cumin Tea के क्या-क्या फायदे हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • Cumin Tea में पाए जाने वाले औषधी गुण?
  • जीरा चाय के क्या-क्या फायदें हैं?
  • कैसे बनाएं जीरे की चाय?

जीरा चाय में पाए जाने वाले औषधी गुण?

जीरे में एंटीऑक्सीडेंट, रोगाणुरोधी और एंटीफंगल गुण, एंटी कार्सिनोजेनिक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी जैसे कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही, कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने और उनसे बचाव में भी मदद करते हैं। इसके फायदों के लिए आप इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। 

जीरा चाय के क्या-क्या फायदें हैं?

डाइजेस्टिव सिस्टम
जीरे की चाय पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। 

Advertisement

वजन कम करने के लिए
जीरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप मोटापे की समस्या से ग्रस्त है, तो जीरे की चाय का सेवन करें। 

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए
जीरे की चाय में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे पीने से खून की कमी पूरी होती है। 

Advertisement

मिल्क फॉर्मेशन
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जीरे की चाय जरूर पीनी चाहिए। इसकी चाय से लैक्टेशन को बढ़ावा मिलता है जिससे ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मिल्क फॉर्मेशन बढ़ाने में मदद मिलती है। 

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए
जीरे की चाय का नियमित रूप से सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। 

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए
जीरे की चाय से डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इससे बॉडी में इंसुलिन का उत्पादन तेजी से होता है, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। 

यह भी पढ़ें... Hair Care: हेयर फॉल ने कर दिया है जीना मुहाल? ऐसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल, बालों को मिलेगी मजबूती

कैसे बनाएं जीरे की चाय?

  • जीरे की चाय बनाने के लिए एक टी पैन में डेढ़ कप पानी डालें।
  • अब इसमें एक छोटा चम्मच जीरा डालें और तब तक उबालें जब तक कि पानी एक कप न रह जाए।
  • इसके बाद इसे छान लें और फिर इसमें एक नींबू का रस और शहद मिलाकर सेवन करें।

यह भी पढ़ें... Guava In Pregnancy: प्रेगनेंसी में अमरूद खाना बहुत ही फायदेमंद, होते हैं कई फायदे

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 26 November 2023 at 17:18 IST