Pregnancy के दौरान भूलकर भी इस छोटे से दाने का न करें सेवन, मिसकैरेज समेत इन परेशानियों का बढ़ जाता है खतरा

पहली बार मां बन रही महिलाओं में काफी कंफ्यूजन रहती है कि आखिर उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, वैसे तो कई चीजें हैं जिनका सेवन करने से बचना चाहिए, लेकिन मेथी भूलकर भी ने खाएं।

Fenugreek Seed During Pregnancy
Fenugreek Seed During Pregnancy | Image: self

Fenugreek Seed During Pregnancy: प्रेग्नेंसी का दौर काफी नाजुक होता है। इसमें महिला को अपने खाने पीने से लेकर उठने बैठने और लेटने की पोजीशन तक का खास ध्यान रखना पड़ता है। जरा सी भी लापरवाही मां और बच्चे से लिए खतरनाक साबित हो सकती है। वहीं जब महिला पहली बार प्रेग्नेंट हो रही हो तो उसे अपने खान-पान का और भी ज्यादा ख्याल रखना चाहिए, लेकिन ऐसी महिलाओं में काफी कंफ्यूजन रहती है कि आखिर उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इन्हीं में से एक चीज के बारे में आज हम बताने जा रहे हैं जिसे प्रेग्नेंसी के दौरान खाने से बचना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान इस छोटे से दानें को खाने से बचें

पहली बार मां बन रही महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि वो जो भी चीजें खाएं वो पोषक तत्वों से भरपूर हो लेकिन कई बार होता है कि सेहत के लिए लाभकारी मानी जाने वाली चीज भी प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के लिए खतरनाक हो सकती है ऐसी ही एक चीज मेथी है, जिसका सेवन गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करना चाहिए नहीं तो ये उन्हें और बच्चे दोनों को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंट महिला को क्यों नहीं खाना चाहिए मेथी।

मेथी के सेवन से बढ़ता है इन परेशानियों का खतरा

  • गर्भवती महिला को मेथी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि कई बार इसके सेवन से एलर्जी जैसी समस्या देखने को मिलती है। अगर प्रेग्नेंट महिला मेथी के दानों का सेवन करती है तो उसे स्किन पर लाल चकत्ते की समस्या हो सकती है।
  • गर्भावस्था के दौरान मेथी का सेवन करने से महिला को पेट फूलने, कब्ज जैसी समस्या होने लगती है। कई बार तो डायरिया तक हो जाता है। ऐसे मे अगर आप पहली बार मां बन रही है तो ज्यादा सावधानी बरतें।
  • छोटे से दिखने वाले मेथी दाने प्रेगनेंसी के दौरान मिसकैरेज का खतरा तक बन सकते हैं। मेथी दाने में पाए जाने वाला फाइटोएस्ट्रोजन नामक तत्व प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल इंबेलेंस का कारण बन सकता है। इसलिए गर्भावस्था में मेथी के सेवन को नजरअंदाज किया जाए तो ही बेहतर है।

    यह भी पढ़ें... Gupt Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, क्या है शुभ मुहूर्त? गृहस्थ लोग रखें इस बात का खास ध्यान 
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Glowing Skin: घर बैठे चमकदार त्वचा पाने के लिए करें ये काम, गुलाब की पंखुड़ियों की तरह खिल उठेगा चेहरा

Advertisement
Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड