अपडेटेड 30 April 2024 at 16:20 IST
डेंगू-मलेरिया का अब नहीं सताएगा डर! डाइट में शामिल करें ये चीजें, तेजी से बढ़ेगा प्लेटलेट्स
डेंगू-मलेरिया में प्लेटलेट्स काफी तेजी से कम होने लगते हैं। ऐसे में इस बीमारी में कुछ चीजों को खाने से Platelets बहुत ही जल्दी बढ़ते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Increase Platelets: गर्मियों के सीजन में मच्छरों का आतंक अपने साथ डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी कई गंभीर बीमारियां लेकर आता है, जिसमें मरीज की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगती है। कई बार यह मरीज के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसके लिए कोई विशेष दवाई नहीं है। ऐसे में डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि मरीजों को कुछ ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जो प्लेटलेट्स को काफी तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
दरअसल, मच्छरों (Mosquitoes) के काटने से होने वाले बुखार में मरीज का प्लेटलेट काउंट काफी तेजी से कम होने लगता है, जो व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित होता है। ऐसे में प्लेटलेट्स काउंट के साथ-साथ मरीज के खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनके सेवन से प्लेटलेट्स काउंट (Platelet Count) जल्दी से बढ़ने लगते हैं।
प्लेटलेट्स घटने पर खाएं ये चीजें तेजी से बढ़ेगा काउंट
पालक (Spinach)
विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से इसका सेवन करने पर हेल्दी प्लेटलेट काउंट बढ़ता है और ब्लड फ्लो में सुधार होता है।
पपीते के पत्ते का रस (Papite Ke Patte Ka Ras)
प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए अभी तो कोई दवाई नहीं है, लेकिन अगर आप पपीते के पत्ते का रस पीते हैं, तो यह बहुत ही जल्दी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करती है। इसमें यूनिक फाइटोकेमिकल मौजूद होता है, जो डेंगू से जूझ रहे मरीजों के घटते प्लेटलेट की संख्या को तेजी से बढ़ा सकता है।
Advertisement
अनार (Pomegranate)
डेंगू के मरीजों के लिए अनार बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन, विटामिन्स जैसे कई जरुरी मिनरल्स और इम्यूनिटी बूस्टर न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। तो मरीज के प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करते हैं।
मुनक्का (Raisins)
डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों में रोजाना मुनक्का जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह प्लेटलेट्स काउंट को भी काफी तेजी से बढ़ाने का काम करती है।
Advertisement
कीवी (Kiwi)
कीवी एक ऐसा फल है, जो डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर होते हैं। कीवी खाने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है और प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 30 April 2024 at 16:20 IST