अपडेटेड 22 October 2023 at 13:09 IST
Navratri: आपने भी रखा है नौ दिन का नवरात्रि व्रत? पारन के बाद जरूर खाएं काले चने, जानें इसके क्या हैं फायदे
Navratri के आखिरी दो दिनों में माता रानी को काले चने का भोग लगाने का विधान है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नवरात्रि के व्रत के बाद काले चने जरूर खाने चाहिए। इसके कई फायदे होते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Navratri Vrat Ke Bad Kyo Khaye Jate Hai Kale Chane: हिंदू धर्म में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन छोटी बच्चियों की पूजा करके उन्हें हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाया जाता है और फिर खुद भी इसी प्रसाद को खाकर व्रत को खोला जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि नवरात्रि का व्रत काले चने खाकर ही क्यों खोला जाता है। नहीं... तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है और क्या-क्या फायदे हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- नवरात्रि में काले चने से ही क्यों खोला जाता है व्रत?
- व्रत के बाद क्यों खाया जाता है काला चना?
नवरात्रि में काले चने से ही क्यों खोला जाता है व्रत?
नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन में काले चने को देवी को समर्पित किया जाता है। क्योंकि ये शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। यह शुद्ध और सात्विक भोजन माना गया है, इसलिए देवी को भोग के रूप में काला चना अर्पित किया जाता है। नवरात्रि में देवी से शक्ति प्राप्त करने की कामना के लिए इसका सेवन किया जाता है। इसके अलावा नवरात्रि पर काले चने बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, क्योंकि इसका अपना एक महत्व है, जो हमारे स्वास्थ्य और शक्ति के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में काले चने क्यों खाए जाते हैं और ये सेहत के लिए किस तरह से लाभकारी हैं।
व्रत के बाद क्यों खाया जाता है काला चना?
काले चने में आयरन, प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो कमजोरी दूर करने, पाचन ठीक करने और खून की कमी को दूर करने के साथ कई परेशानियों को दूर रखने का काम करती है। वहीं नवरात्रि के व्रत के दौरान शरीर कमजोर हो जाता है और कई सारी परेशानियां भी होने लगती है। इसलिए नवरात्रि व्रत के बाद चने का सेवन करने की परंपरा है।
Advertisement
यह भी पढ़ें... मच्छरों को घर से भगाना है दूर, तो घर में लगाएं ये पौधे, मॉस्किटो रिपेलेंट की नहीं होगी जरूरत
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 October 2023 at 13:06 IST