अपडेटेड 30 July 2023 at 16:18 IST

Nausea Home Remedies: इस वजह से नींद में मिचलाने लगता है मन, जानें इसके कारण और घरेलू उपाय

 क्या आप भी जी मिचलाने की समस्या से परेशान हैं? क्या अक्सर आपको रात में जी मिचलाने से आपकी नींद खराब होती है? तो आप नीचे दिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।

Raat Me Kyu Michlane Lagta Hai Man
Raat Me Kyu Michlane Lagta Hai Man | Image: self

Raat Me Kyu Michlane Lagta Hai Man: क्या आप भी जी मिचलाने की समस्या से परेशान हैं? क्या अक्सर आपको रात में जी मिचलाने से आपकी नींद खराब होती है? वैसे तो आमतौर पर प्रेग्नेंट महिला और सफर करने वाले लोगों में जी मिचलाने की समस्या देखने को मिलती है, लेकिन कई बार ये प्रॉब्लम लोगों को रात के समय में काफी परेशान करने लगती है। जिसकी वजह से उन्हें असहज महसूस होता है और कई बार तो नींद में भी बाधा आने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप रात में होने वाली इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें......

  • रात में क्यों मिचलाने लगता है जी?
  • जी मिचलाने की समस्या से कैसे पाएं छुटकारा?

रात में क्यों मिचलाने लगता है जी?

जी मिचलाने की वैसे तो कई वजह हो सकती है, लेकिन आम तौर पर ये परेशानी पेट के गड़बड़ी के चलते होती है। आजकल लोग बाहर का उल्टा-सीधा खाते हैं जो अपच जैसी परेशानी खड़ी कर देता है और ठीक से डाइजेशन न होने के कारण जी मिचलाने लगता है। आइए जानते हैं इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपचार के बारे में।

जी मिचलाने की समस्या से कैसे पाएं छुटकारा?

  • अगर आपको भी रात में जी मिचलाने की समस्या होती है, तो आप सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं या आप सीधे तौर पर भी सौंफ खा सकते हैं। ये आपके खराब मन को ठीक करने में मदद करता है।
  • अगर आपको रात के समय में जी मिचलाने की समस्या बार-बार होती है तो आप रात के समय में सोने से पहले हल्का मीठा जूस पीकर सोएं। ये मुंह के स्वाद को ठीक करने के साथ-साथ रात में मितली आने की समस्या को भी दूर करने का काम करती है।
  • कई बार गलत पोशीजन में सोने की वजह से भी इस समस्या से गुजरना पड़ता है। ऐसे में जब ये समस्या होने लगे तो आपको सीधा लेट जाना चाहिए। ऐसी स्थिति में सिर को पैरों से थोड़ा ऊपर करके सोना चाहिए। 
  • पुदीना जी मिचलाने की समस्या में काफी असरदार होती है। रात में जब भी जी मिचलाने लगे आप पुदीने के कुछ पत्तियां चबा लें। इससे मुंह का स्वाद अच्छा होता है और मितली की समस्या से तुरंत आराम मिलेगा।
  • अगर आप इस समस्या से अक्सर गुजरते हैं तो आप रात के समय में अदरक की चाय पी सकते हैं। इसे पीने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और जी मितली की समस्या से भी राहत मिलती है।

    यह भी पढ़ें... Shatavari Plant: हर दुखों की एक दवा, शतावरी का पौधा; जानें इसके रोचक तथ्य और फायदे
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Monsoon Fever: मानसून में तेजी से फैल रही हैं बीमारियां, तेज बुखार के साथ दिखाई दे दूसरे लक्षण, तो तुरंत कराएं ये 5 टेस्ट

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 30 July 2023 at 16:17 IST