अपडेटेड 9 February 2024 at 19:07 IST

डायबिटीज की बीमारी से हैं परेशान तो फौरन शुरू कर दें इन चीजों का सेवन, जल्द दिखेगा असर

Diabetes Control Tips: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको फौरन अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Diabetes
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें | Image: Freepik

Diabetes Control Karne Ke Upay: आजकल हर दूसरा आदमी डायबिटीज की बीमारी का शिकार है। गलत खान-पान, मोटापा, खराब लाइफस्टाइल जैसी तमाम चीजें डायबिटीज होने का कारण बन जाती हैं। हालांकि, आप अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में सुधार करके डायबिटीज की बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।

दरअसल, डायबिटीज के कारण हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है जिसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर अक्सर मीठा न खाने या कम से कम मीठा खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में कुछ चीजों का सेवन कर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस कर सकते हैं जिससे आपका डायबिटीज भी अपने आप ही कंट्रोल में आ जाएगा।

तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों को करना चाहिए।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

जामुन

Advertisement

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन किसी वरदान से कम नहीं है। जामुन, जामुन के बीज और पत्ते तीनों ही डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम करते हैं। दरअसल, जामुन इंसुलिन आधारित या फिर नॉर्मल डायबिटीज दोनों में ही फायदेमंद है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

करी पत्ता

Advertisement

करी पत्ता भी डायबीटिज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन और कार्बाज़ोल एल्कलॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज को कम करने का काम करते हैं। ये मेटबॉलिज्म को भी बेहतर करने में मदद करता है।

करेले का जूस

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको रोजाना करेले के जूस का सेवन करना चाहिए। दरअसल, करेला इंसुलिन-पॉलीपेप्टाइड-पी से भरपूर होता है जो ब्लड शुगर को कम कर डायबिटीज की रोकथाम में मदद करता है।

गिलोय का जूस

गिलोय में हाइपोग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करते हैं। ऐसे में डायबिटीज की समस्या से गिलोय का जूस राहत देने का काम करेगा, हालांकि आपको बहुत अधिक मात्रा में गिलोय के जूस का सेवन नहीं करना है, इसे आप हफ्ते में एक बार पी सकते हैं।

मेथी दाना

मेथी के दाने में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीज को राहत देने का काम करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर कर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। आप मेथी के दानों का सेवन पानी में भिगोकर या फिर खाने में भी कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : एक्शन सीक्वेंस शूट करने पर बोले Vidyut Jamwal, ‘मेरी मां मेरे लिए प्रार्थना करती हैं’
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 February 2024 at 18:41 IST