अपडेटेड 26 March 2025 at 18:36 IST

नारियल के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?

What are the benefits of coconut and lemon? नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदे क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Coconut water drink
नारियल के पानी में नींबू | Image: Freepik

What are the benefits of coconut and lemon? नारियल पानी सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता। वही नींबू पानी भी सेहत की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। लेकिन यदि नारियल पानी में नींबू का रस को छोड़कर लिया जाए तो इससे सेहत से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नारियल पानी में नींबू का रस को निचोड़कर लेने से क्या फायदे हो सकते हैं। पढते हैं आगे…

Uploaded image

नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदे क्या हैं? 

  • नारियल पानी के साथ नींबू का रस लिया जाए तो इससे पाचन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं को दूर करने में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। 
  • यदि आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में नारियल पानी और नींबू के रस को जोड़ सकते हैं। बता दें कि इसके सेवन से न केवल शरीर की डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो सकती है बल्कि शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है। 
  • नारियल पानी के साथ यदि नींबू का रस लिया जाए तो इससे इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत किया जा सकता है। ऐसे में जो लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने से परेशान हैं वे अपनी डाइट में नारियल पानी और नींबू का रस जोड़ सकते हैं। 
  • जिन लोगों को पथरी की समस्या है या जिन लोगों को किडनी से थोड़ी समस्याएं हैं वे भी अपनी डाइट में नारियल पानी और नींबू के रस को जोड़ सकते हैं। बता दें कि नारियल पानी और नींबू का रस पथरी को तोड़कर पेशाब के जरिए बाहर निकलने में उपयोगी साबित हो सकता है। 

ये भी पढ़ें - Multani Mitti: गर्मियों में स्किन पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 March 2025 at 18:36 IST