अपडेटेड 5 March 2025 at 10:20 IST

Coconut Cream: नारियल की मलाई खाने से सेहत होंगे कई फायदे, हार्ट और बोन हेल्थ होगी दुरुस्त

Nariyal Ki Malai Ke Fayde: अगर आप नारियल की मलाई का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई तरह के फायदे होंगे।

Follow : Google News Icon  
Coconut Malai  Benefts
नारियल की मलाई के फायदे | Image: Freepik

Coconut Cream Benefits: नारियल पानी का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नारियल पानी शरीर को लम्बे समय तक हाईड्रेटेड रखने के काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पान की तरह ही इसकी मलाई भी सेहत को कई तरह के फायदे देने का काम करती है? जी हां, नारियल की मलाई स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

नारियल की मलाई न केवल टेस्ट में बेस्ट होती है, बल्कि यह न्यूट्रीशन से भरपूर भी होती है। इसमें हेल्दी फैट, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। इसे आप सीधे खा सकते हैं या फिर इसे स्मूदी, डेजर्ट आदि में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि नारियल की मलाई खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

नारियल की मलाई के फायदे (Nariyal Ki Malai Ke Fayde)

हार्ट हेल्थ

नारियल की मलाई में 'मध्यम श्रृंखला फैटी एसिड' (MCFA) होते हैं, जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

Advertisement

हड्डियों की मजबूती

नारियल की मलाई में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। यह हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मदद करता है।

Advertisement

पाचन तंत्र

नारियल की मलाई में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और पेट के समस्याओं जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है।

वजन घटाने में मददगार

नारियल की मलाई में एमसीएफए (मध्यम श्रृंखला फैटी एसिड) होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

इम्यून सिस्टम

नारियल की मलाई में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और विभिन्न संक्रमणों से बचाव करते हैं।

मिलेगी एनर्जी

नारियल की मलाई में उच्च मात्रा में वसा और कैलोरी होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें शारीरिक मेहनत की आवश्यकता होती है या जो अपनी ऊर्जा स्तर को बनाए रखना चाहते हैं।

ब्रेन हेल्थ

नारियल की मलाई में मौजूद फैटी एसिड मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और मानसिक स्पष्टता को बेहतर बनाता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

नारियल की मलाई में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह डायबिटीज़ के रोगियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

त्वचा की सेहत

नारियल की मलाई में एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और उसे कोमल बनाते हैं। यह त्वचा को यूवी रेज से बचाने और उसे उम्र से पहले बूढ़ा होने से रोकने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

नारियल की मलाई में प्राकृतिक तेल होता है, जो बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है। यह बालों के टूटने और झड़ने को भी कम कर सकता है और स्कैल्प की सेहत को भी सुधार सकता है।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: बुधवार को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना हुआ सस्ता और महंगा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 March 2025 at 09:51 IST