अपडेटेड 30 November 2025 at 17:28 IST

Mulethi Water: मुलेठी का पानी पीने के जबरदस्त फायदे, सुबह खाली पेट पिएं और देखें कमाल

Mulethi Water: मुलेठी का पानी सुबह खाली पेट पीना इम्यूनिटी बढ़ाने, पेट की परेशानी दूर करने और गला साफ रखने में बेहद फायदेमंद है। जानिए इसके चमत्कारी फायदे और सही तरीका।

Mulethi Water Benefits
Mulethi Water Benefits | Image: Freepik

Mulethi Water: मुलेठी जिसे आयुर्वेद में 'यष्टिमधु' भी कहा जाता है। यह औषधीय गुणों के कारण सदियों से इस्तेमाल होती आ रही है। यह सिर्फ एक स्वादिष्ट जड़ी बूटी नहीं है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुलेठी का पानी सुबह खाली पेट पीना आपके स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं? इसे आपको अपने मार्निंग रूटीन में शामिल करने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मुलेठी का पानी सुबह खाली पेट पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट मुलेठी का पानी पीने के फायदे

मुलेठी का पानी पेट के लिए अमृत समान है। इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को सुधारते हैं और एसिडिटी को कम करते हैं। यह आंतों की सफाई में मदद करता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। खाली पेट इसे पीने से पूरा दिन पाचन दुरुस्त रहता है।

खांसी और गले की खराश में तुरंत दिलाता है राहत 

अगर आप अक्सर सर्दी, खांसी या गले की खराश से परेशान रहते हैं, तो मुलेठी का पानी आपके लिए बेहतरीन दवा है। मुलेठी में 'ग्लिसराइजन' नामक एक यौगिक होता है जो कफ को पतला करने और श्वसन नली को शांत करने का काम करता है। यह आपके गले को आराम देता है और संक्रमण से बचाता है।

बढ़ाती है इम्यूनिटी 

मुलेठी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। खाली पेट मुलेठी का पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से बचे रहते हैं।

Advertisement

मुलेठी चेहरे को बनाती है चमकदार 

हर कोई चाहता है कि हमारा स्किन ग्लोइंग और शाइनी लगे। लेकिन स्किन केयर करना भूल जाते हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस मुलेठी का पानी सुबह खाली पेट पीना है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण रक्त को शुद्ध करते हैं, जो सीधे आपकी त्वचा पर दिखता है। यह मुंहासे , दाग-धब्बों और एक्जिमा जैसी त्वचा समस्याओं को कम करने में सहायक है, जिससे आपकी त्वचा में एक चमक आती है।

ये भी पढ़ें - 1 December Rules Changes: एक दिसंबर से लागू होंगे ये 6 बड़े बदलाव, आपके बजट पर पड़ेगा असर; आज ही निपटा लें ये जरूरी काम

Advertisement

मुलेठी तनाव और डिप्रेशन को करता है दूर

मुलेठी का पानी तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद कर सकता है। यह एड्रेनल ग्लैंड्स को सहारा देता है, जो तनाव हार्मोन 'कॉर्टिसोल' को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुबह खाली पेट इसे पीने से आपको पूरे दिन शांत और ऊर्जावान महसूस करने में मदद मिलती है।

मुलेठी का पानी कैसे बनाएं? 

  • 1 गिलास पानी और 1 छोटा चम्मच मुलेठी पाउडर 
  • रात को सोने से पहले मुलेठी पाउडर या जड़ को पानी में भिगो दें।
  • अगली सुबह, खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। आप इसे हल्का गर्म भी कर सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 November 2025 at 17:28 IST