अपडेटेड 9 July 2023 at 15:29 IST
Mouth Ulcers: क्या आपको भी बार-बार परेशान करता है मुंह का छाला, इसके पीछे हो सकती है ये वजह, जानें घरेलू नुस्खा
अक्सर लोग मुंह के छालों से परेशान रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ये दर्दनाक परेशानी आपको बार-बार क्यों हो रही है, यहां जाने कारण और निवारण।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Mouth Ulcers: मुंह के छालों की समस्या से कभी न कभी हर किसी को गुजरना पड़ता है। वैसे तो ये बहुत ही आम और छोटी सी समस्या है, लेकिन इससे खाना पीना दूभर हो जाता है। कई बार इनमें इतनी तेज दर्द होता है कि सहन कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। कई लोगों में ये कभी कभार होती है, लेकिन कुछ लोगों को आए दिन छाले की परेशानी से गुजरना पड़ता है ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ये किस कारण से होता है। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।
- क्यों होता है बार-बार छाला?
- छाले की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों होता है बार-बार छाला?
वैसे तो मुंह में छाले होना कॉमन समस्या है, लेकिन अगर आपको ये बार-बार परेशान कर रहा है तो आपको इसके पीछे का कारण पता हो चाहिए ताकि आप इस दर्दनाक परेशानी से छुटकारा पा सके। बता दें कि मुंह में होने वाले छालों के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें से कुछ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
इन कारणों से होता है बार-बार मुंह में छाला
- मुंह में छाले होने के पीछे सबसे बड़ा कारण पेट का साफ न होना होता है।
- जिन लोगों को कब्ज की शिकायत बनी रहती हैं, उन्हें इस परेशानी से अधिक दो-चार होना पड़ता है।
- मुंह में छालों के बार-बार होने के पीछे पेट की गर्मी भी हो सकती है। जब पेट में गर्मी बढ़ जाती है तो मुंह में छाले हो जाते हैं।
- शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी होने से भी मुंह में छाले होने लगते हैं।
- अक्सर नींद पूरी न होने पर भी यह समस्या हो सकती है।
- लंबे समय तक स्ट्रेस (स्ट्रेस के कारण थकान) का बने रहना भी एक कारण है।
- शरीर में पानी की कमी भी इसकी वजह है।
- किसी तरह का इंफेक्शन या पित्त बढ़ा होना भी मुंह में छाले पैदा कर सकता है।
छाले की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
- मुंह में छाले होने पर आप गुनगुने पानी में एक बड़ा चमम्च नमक मिलाकर इससे गरारें और कुल्ला कर सकते हैं। इससे दर्द और बेचैनी में राहत मिलेगी।
- मुंह के छालों के लिए लौंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप लौंग के तेल को सीधे छाले पर लगाएं और कुछ देर बाद गर्म पानी से कुल्ला करें।
- मुंह के छालों में नारियल का तेल भी काफी कारगर माना जाता है।
- एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर शहद का इस्तेमाल भी छालों के लिए किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें... Lychee Benefits: बड़े काम का है लीची का जूस, इन परेशानियों को करता है दूर, आज ही डाइट में करें शामिल
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें... Honey: औषधीय गुणों का खजाना है शहद, घाव से लेकर डायबिटीज तक में आता है काम, जरूर करें सेवन
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 9 July 2023 at 15:28 IST