Constipation: सुबह-सुबह पेट नहीं होता साफ, 5 मिनट करें ये काम; मिलेगा कब्ज से छुटकारा
सुबह सुबह अगर आपका भी पेट साफ नहीं हो पाता है तो, बस 5 मिनट ये योगासन कर लें, इससे आपको तुंरत राहत मिलेगी, जानें आसान तरीका।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Yoga for Constipation: कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि सुबह उठने के बाद वॉशरूम जाने के बावजूद पेट पूरी तरह साफ नहीं होता। इसका असर पूरे दिन के मूड और काम पर पड़ता है। पेट में भारीपन, दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं दिनभर बेचैनी बनाए रखती हैं। योग विशेषज्ञ बताते हैं कि, सुबह उठने के बाद कुछ आसान योगासन करने से इस समस्या से तुरंत राहत मिल सकती है। इससे पहले हमें यह भी जानना होगा कि कब्ज क्यों होती है?
कब्ज होने के कारण
- कम फाइबर वाली डाइट: फल, सब्जियां और साबुत अनाज कम खाने से भी कब्ज की समस्या हो सकती है।
- कम पानी पीना: शरीर में पानी की कमी से आंतों में सूखापन आ जाता है।
- फिजिकल एक्टिविटी की कमी: लंबे समय तक बैठे रहने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।
- फास्ट फूड: इनमें फाइबर कम होता है, जिससे पाचन बिगड़ता है।
- तनाव: मानसिक तनाव भी पाचन तंत्र को प्रभावित करता है।
- कुछ दवाएं: कुछ दवाओं के सेवन से भी कब्ज हो सकती है।
सुबह पेट साफ करने के लिए करें ये योगासन
योग एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह उठते ही 5-10 मिनट इन योगासनों को करने से पेट साफ हो सकता है।
मलासन में बैठकर गुनगुना पानी पीएं।
एक ही जगह पर हल्की जॉगिंग करें (1-2 मिनट)।
ताड़ासन (Tadasana) को 10 बार करें।
Advertisement
त्रियक ताड़ासन (Triyak Tadasana) से साइड स्ट्रेच करें।
कटी चक्रासन (Kati Chakrasana) से कमर और पेट को एक्टिवेट करें।
Advertisement
इन योगासनों से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और मल त्याग में आसानी होती है।
सावधानियां और सलाह
कब्ज से बचने के लिए रोजाना फाइबर युक्त भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं। प्रोसेस्ड और फास्ट फूड से बचें, साथ ही योग को धीरे-धीरे और सही तकनीक से करें।
(यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। कब्ज या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)