अपडेटेड 20 June 2024 at 11:02 IST

मानसून सीजन में रखना है सेहत का ध्यान तो अपना लें ये आसान टिप्स, हमेशा रहेंगे हेल्दी और एक्टिव

Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपको इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
health tips
मानसून हेल्थ टिप्स | Image: Freepik

Monsoon Health Tips: भीषण गर्मी के साथ-साथ अब मानसून उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ध्यान अभी से रखना शुरू कर देना चाहिए। मानसून के सीजन में खांसी, जुकाम, बुखार, स्किन प्रॉब्लम, वायरल आदि जैसी तमाम समस्याएं होना आम बात है।

हालांकि अगर आप अपने रूटीन में कुछ आदतों को शामिल कर लेंगे तो इस मौसम में आप कई बीमारियों और वायरल इंफेक्शन से दूर रह पाएंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि मानसून सीजन में आपको सेहतमंद रहने के लिए किन-किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

मानसून में हेल्दी रहने के टिप्स

हेल्दी डाइट

बारिश में ज्यादातर लोग तली-भूनी चीजें खाना पसंद करते हैं, जिससे सेहत खराब होने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसलिए इस मौसम में अपनी डाइट में फल, सब्जी, हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज आदि जैसे फूड्स शामिल करें। ये सभी चीजें इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं।

Advertisement

बार-बार हाथ धोना

बारिश के मौसम में हमारे हाथों में कई तरह के वायरस चिपक जाते हैं, जो हमें बीमार करने के लिए काफी होते हैं। इसलिए इस मौसम में बार-बार हाथ धोना बेहद जरूरी होता है। ताकि आपके हाथों में जमे वायरल और गंदगी का भीतर से सफाया हो सके।

Advertisement

बीमार लोगों से बनाएं दूरी

बरसात के मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू आदि का शिकार हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम में आपको इन चीजों से संक्रमित लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए। ताकि आप किसी भी तरह के वायरल का शिकार होने से बचे रहें।

घर को रखें साफ

मानसून में किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने घर और घर के आस-पास साफ सफाई का खास ध्यान रखें। दरअसल, गंदगी की वजह से भी आप इस मौसम में बीमार पड़ सकते हैं।

हाइड्रेटेड रहें

हेल्दी रहने के लिए हर मौसम में शरीर का हमेशा हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी होता है। इसलिए गर्मी और उमस को मात देने के लिए मानसून में पानी, जूस, नारियल पानी आदि जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: बरसात के मौसम में बढ़ जाती है स्किन प्रॉब्लम? इन टिप्स के साथ करें त्वचा की देखभाल, खूब खिलेगा चेहरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 June 2024 at 11:02 IST