अपडेटेड 2 January 2024 at 22:55 IST

Cauliflower: आप भी करते हैं गोभी के पत्तों को फेंकने की गलती, खानें से मिलते हैं गजब के फायदे

Cauliflower यानी गोभी ही सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती है, बल्कि इसके पत्तों को खाने से भी गजब के फायदे मिलते हैं।

Cauliflower Leaves
फूल गोभी के पत्तों को न करें फेंकने की गलती | Image: Freepik

Cauliflower Leaves: सर्दियों के सीजन में फूल गोभी खूब खाई जाती है, क्योंकि यह सस्ती मिलने के साथ ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आमतौर पर लोग फूल गोभी की सब्जी, पराठा या कोफ्ता बनाते समय इसके फूलों का इस्तेमाल करते हैं और पत्तियों को फेंक देते हैं, लेकिन अगर आप इसकी पत्तियों के फायदे जान जाएंगे तो आज से ही इसे फेंकना बंद कर देंगे। तो चलिए जानते हैं Cauliflower Leaves के फायदो के बारे में।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • आप भी करते हैं गोभी के पत्तों को फेंकने की गलती?
  • गोभी के पत्तों में छुपे हैं कई सेहत के राज
  • गोभी के पत्तों को खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

गोभी के पत्तों में पाए जाने वाले पोषक तत्व

फूलगोभी के पत्ते कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें कैल्शियम,  फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई सारी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

गोभी के पत्तों को खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

स्किन के लिए
फूल गोभी के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से त्वचा खूबसूरत बनती है।

Advertisement

हड्डियों की मजबूती के लिए
इसमें कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इतना ही नहीं इससे आर्थराइटिस की समस्या भी दूर की जा सकती है।

हीमोग्लोबिन
हर किसी व्यक्ति का हीमोग्लोबिन कम है, तो उसे फूल गोभी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढा़ने का काम करता है।

Advertisement

वजन कम करने के लिए
अगर आप वेट लॉस जर्नी पर है, तो इसमें गोभी के पत्ते आपकी काफी मदद कर सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इसके सेवन से वजन को कम करने में बहुत ही मदद मिलती है।

आयरन के लिए
इसके पत्तों में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में जो भी महिला या बच्चा एनीमिया की कमी से जूझ रहा हो उसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचन के लिए
गोभी के पत्तों का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। जिसे डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो उसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें… Weight Lose: सर्दियों में करना चहते हैं वजन कम, तो इस तरह से खाएं शकरकंद, तेजी से घटेगा मोटापा

कैसे खाएं गोभी के पत्ते

गोभी के पत्तों को आप सब्जी या सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा इसे सूप या स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें… Curd: आप भी दही के साथ लेते हैं आलू के पराठे का मजा, तो हो जाएं सावधान! हो सकता है भारी नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 January 2024 at 22:55 IST