अपडेटेड 11 December 2022 at 10:18 IST

Migraine Symptoms: क्या सिरदर्द के साथ आते हैं चक्कर या उल्टी.. कहीं आप तो नहीं Migraine के शिकार, जानिए लक्षण

Migraine: सिर दर्द की समस्या आमतौर पर सभी को होती है, लेकिन ज्यादातर लोग तेज सिर दर्द होने पर दवाई खा लेते हैं। चक्कर आना, धुंधली दृष्टि या गर्दन में दर्द भी माइग्रेन के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

ani
ani | Image: self

Symptoms of Migraine: सिर दर्द की समस्या आमतौर पर सभी को होती है, लेकिन ज्यादातर लोग तेज सिर दर्द होने पर दवाई खा लेते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रोजाना होने वाले हल्के सिरदर्द को नजरअंदाज कर देते हैं। बता दें कि चक्कर आना, धुंधली दृष्टि या गर्दन में दर्द भी माइग्रेन के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि माइग्रेन के शुरुआती लक्षण क्या हैं और आप इसे घर पर कैसे ठीक कर सकते हैं।

हल्का सिरदर्द माइग्रेन की शुरुआत नहीं

लगातार सिरदर्द की समस्या गंभीर हो सकती है। ध्यान रहे कि माइग्रेन में दर्द बहुत तेज होता है। जो काबू में नहीं आता और सिर एक दम से फटने वाला लगता है। यह दर्द लगातार कुछ घंटों तक रह सकता है या कई दिनों तक भी रह सकता है। इस दर्द की खास बात यह है कि इस दौरान उल्टी, घबराहट, भूख न लगना जैसी समस्याएं होती हैं। इस सिरदर्द में भी चक्कर जैसी स्थिति होती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण हैं तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। माइग्रेन ज्यादा न बिगड़े, इसलिए डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : World Diabetes Day : डायबिटीज के स्तर को कंट्रोल कर सकती हैं ये खास 5 चाय, जानिए कैसे

Advertisement

कैसे मिलेगा सिरदर्द से आराम

कभी-कभी सिर दर्द की समस्या भूख के कारण भी होती है या धूप या हवा के अधिक संपर्क में आने के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। अगर आपको दर्द की समस्या है तो आप इसकी चाय भी पी सकते हैं। साथ ही नियमित रूप से मेडिटेशन करें। अधिक पानी पीने की कोशिश करें और दवा कम लें। यह भी देखा गया है कि यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होता है। इसलिए महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे नियमित रूप से व्यायाम करें और अधिक से अधिक सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण करें।

Advertisement

(Disclaimer- इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। रिपब्लिक भारत इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन बातों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

इसे भी पढ़ें : Wedding Viral: हील्स में चलना था मुश्किल तो भाई ले आया लगेज ट्रॉली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दुल्हन का एंट्री वीडियो; देखें 
 

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 11 December 2022 at 10:18 IST