अपडेटेड 30 May 2024 at 17:41 IST

52 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से बचने के लिए पिएं पुदीने की चाय; ठंडक से पाचन तक मिलेंगे कई फायदे

देशभर में गर्मी का कहर है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर को ठंडा रखने के साथ ही सेहत को फायदा पहुंचाना चाहते हैं, तो आपको पुदीने की चाय पीनी चाहिए।

mint tea
गर्मियों में पुदीने की चाय के फायदे | Image: Freepik

Pudeena Chay: लगभग सभी लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ ही होती है। वहीं कुछ लोग को चाय के इतने शौकीन होते हैं, कि दिनभर 5 से 6 कप चाय पी लेते हैं। हालांकि सर्दियों में पीना तो सही है, लेकिन गर्मियों में इतनी चाय नुकसानदायक होती है। ऐसे में आप दूध की बजाय पुदीने की चाय पी सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

दरअसल, दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत गर्मी का कहर झेल रहा है। तापमान 52 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में चाय के शौकीन लोग ही नहीं बल्कि बाकी लोग भी पुदीने की चाय का सेवन करें। इससे शरीर को ठंडक के साथ कई अन्य फायदे भी होते हैं। तो चलिए पुदीने की चाय की रेसिपी से लेकर फायदे तक के बारे में जानते हैं।

गर्मियों में पुदीने की चाय के फायदे

शरीर को मिलती है ठंडक
यह बात तो हर कोई जानता है कि पुदीना एक कुलिंग एजेंट की तरह काम करता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों में इसकी चाय शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। साथ ही यह बॉडी में एनर्जी और इम्युनिटी को भी बूस्ट करती है।

अनिद्रा से मिलती है राहत
जिन लोगों को रातों में ठीक से नींद नहीं आती है और अक्सर परेशान रहते हैं उनके लिए पुदीने की चाय बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें कैफीन नहीं होती है, जिसकी वजह से नींद को बेहतर करने में मदद मिलती है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

Advertisement

पाचन तंत्र होता है बेहतर
पुदीने में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। ऐसे में इसकी चाय पीने से गैस, अपच, सूजन और जलन जैसे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। पुदीने की चाय से पेट दर्द और ऐंठन की समस्या से भी राहत मिलती है।

स्ट्रेस होता है कम
पुदीने में मौजूद पोषक तत्व सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह मांसपेशियों की सूजन को भी कम करने में सहायक होते हैं। इससे स्ट्रेस को करने में भी मदद मिलती है। ऐसे में गर्मियों में पुदीने की चाय जरूर पिएं।

Advertisement

मुंह की बदबू को करे दूर
पुदीने में अच्छी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसकी चाय का सेवन करने से मुंह की बदबू दूर करने और प्लाक के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है। इस चाय का इस्तेमाल आप माउथवॉश के रुप में भी कर सकते हैं।

पीरियड्स के दर्द में मिलती है राहत
पुदीने में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पीरियड्स के दर्द से भी राहत दिलाने का काम करते हैं। साथ ही पुदीने की चाय पीने से पेट के दर्द और ऐंठन को भी कम किया जा सकता है।

कैसे बनाएं पुदीने की चाय रेसिपी?

  • पुदीने की चाय बनाने के लिए पहले 2 कप पानी के अच्छे से उबाल लें।
  • फिर गैस बंद करके के बाद इसमें 1 मुट्ठी पुदीनें की पत्तियां डालकर 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। 
  • बाद में इसे छानकर इसमें जरूरते के हिसाब से शहद डालकर इसका सेवन करें। 

यह भी पढ़ें… Lassi Recipe: लस्सी के हैं शौकीन? तो बाजार की बजाय घर पर ऐसे बनाएं, मिलेगा परफेक्ट टेस्ट और गाढ़ापन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 30 May 2024 at 17:34 IST