अपडेटेड 31 August 2025 at 14:34 IST

Mental Health: पुरुषों से दो गुना ज्यादा तनाव में रहती हैं महिलाएं, एक साथ कई रोल में फिट होने की चाहत...जानें कैसे तनाव को कम करें?

तनाव जागरूकता को लेकर बात करनी जरूरी हो जाती है। जानें कैसे महिलाएं पुरुषों से दो गुना ज्यादा तनाव में रहती हैं और इसके क्या कारण हैं। साथ ही हम आपको बताएंगे की कैसे अपने परिवार में खुशियां हासिल की जा सकती है और तवान कम किया जा सकता है।

craves for love numerology
मानसिक तनाव | Image: Meta AI

Mental Health: महिलाओं में तनाव की समस्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखी जा रही है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हजार बिस्तर अस्पताल के मनोरोग विभाग की ओपीडी के आंकड़े भी इस बात को पुष्ट करते हैं।

मनोरोग चिकित्सक का कहना है कि एक साथ कई रोल में फिट होने की ललक, बॉडी इमेज से जूझना, कई हेल्थ समस्याओं से परेशान, परिवार साथ होने पर भी अकेले होने का एहसास, अत्यधिक काम का दबाव, वर्क होम लाइफ बैलेंस जैसे कई मामलों में महिलाओं को परेशान परेशान करती है। 

कामकाजी महिलाएं और तनाव

31 से 40 साल की कामकाजी महिलाएं सबसे ज्यादा तनावग्रस्त होती हैं। कामकाजी महिलाओं को इस बात का तनाव रहता है कि अगर उन्होंने हर जगह खुद को साबित नहीं किया तो लोग उन्हें कमतर समझेंगे।

मां बनने के बाद तनाव

स्त्री रोग विशेषज्ञ महिलाओं के तनाव को लेकर बताती है कि मां बनने के बाद महिलाएं जिम्मेदारियों और प्रेशर से ही नहीं बल्कि तनाव से भी भर जाती हैं। बच्चे ने खाना खाया या नहीं, उसे अच्छी परवरिश देने, उसकी सुरक्षा, ऐसी कई चीजों को लेकर उनको तनाव रहता है।

Advertisement

तनाव को कम कैसे करें महिलाएं

कई बार महिलाएं कई सारे रोल में फिट बैठने की कोशिश करती हैं, ऐसे में उनपर ज्यादा काम का भार आ जाता है, इसलिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक तौर पर भी खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करनी चाहिए। समाज क्या कहेगा हमेशा इस बारे में नहीं सोच सकते, अपनी जरूरतों के हिसाब से काम करें, ज्यादा जरूरत न हो वहां दिखावे से बचे और अपने परिवार को ऐसा बनाएं कि सभी परिवार के सदस्य एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी समय बिताएं। परिवार में प्यार बढ़ता चला जाए और ये तब होगा जब लोग खुल कर अपनी बातें शेयर करेंगे और तारीफ भी खुल कर करेंगे। अपने घर का माहौल ऐसा बनाएं कि सभी एक दूसरे को स्वीकार करें। इसके अलावा कुछ टिप्स भी आप फॉलो कर सकती हैं। जिससे आप खुद पर ध्यान दें पाएंगी:  

लाइफस्टाइल और खानपान संबंधी आदतों में सुधार करना।
नियमित शारीरिक गतिविधि, योग-व्यायाम करें।
गहरी सांस वाले अभ्यास, मेडिटेशन और लाफिंग योग भी तनाव में राहत दिलाते हैं।
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। अपने शौक वाली चीजें करें जैसे किताब पढ़ना या संगीत सुनना।
उन चीजों या लोगों से दूरी बनाकर रखें जिनसे तनाव की समस्या होती है।
भरपूर नींद लें और स्वस्थ-संतुलित आहार का सेवन करें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत के इन हिस्सों में 5 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट,कहां बरसेंगे बादल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 31 August 2025 at 14:34 IST