अपडेटेड 5 February 2024 at 20:15 IST

Men Health: महिलाओं ही नहीं पुरुषों के लिए भी वरदान है अलसी के बीज, कई समस्याएं होती हैं दूर

Flax seeds न सिर्फ महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह आदमियों की भी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।

Flax Seeds For Men's Health
अलसी के बीज के फायदे | Image: Freepik

Flax Seeds For Men's Health: आयुर्वेद में सदियों से अलसी के बीज का इस्तेमाल कई सारी परेशानियों को दूर करने के लिए होता चला आ रहा है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो शरीर को कई सारी बीमारियों से बचाने और स्वस्थ्य रखने का काम करते हैं। इसका सेवन महिलाओं की सेहत के लिए बहुत भी फायदेमंद होता है, लेकिन यह सिर्फ वूमेन्स ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है।

अलसी के बीजों (Flax Seeds) में फाइबर, जिंक, प्रोटीन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पुरुषों के स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ इनकी कई कमजोरियों को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अलसी के बीचों का सेवन करने से पुरुषों में कौन-कौन से फायदे होते हैं और इसका सेवन कैसे करना चाहिए।

अलसी के बीजों का सेवन करने से पुरुषों में होते हैं ये फायदे

स्पर्म काउंट (Sperm Count) बढ़ाने के लिए
अलसी के बीज को खाने से पुरुषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे फर्टिलिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए अलसी के बीज को दूध में उबालकर खाएं।

यूरिन इंफेक्शन (Urine Infection)
पुरुषों में होने वाले यूरिन इंफेक्शन के लिए भी अलसी से बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने पर यूरिन के फ्लो को भी ठीक करने में मदद मिलती है।

Advertisement

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कम करें (Cholesterol And Blood Pressure)
अलसी के बीज का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट हेल्दी बना रहता है।

बाल झड़ने से रोके (Hair Fall)
हेयर फॉल की समस्या में भी अलसी का सेवन पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बीजों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकते हैं।

Advertisement

वजन कम करने के लिए (Weight Loss)
अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन कम करने में सहायक होता है। इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे अधिक खाना खाने से बचा जा सकता है। साथ ही यह पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाने का काम करता है।

नींद होगी बेहतर (Sleep)
अलसी के बीज अच्छी नींद के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्ट्रेस को कम करने में और बेहतर नींद लाने में सहायक होते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले भुने हुए अलसी के बीजों का दूध के साथ सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें… Shami Plant: शिव जी को बेहद प्रिय है शमी का पौधा, जानें कब और कैसे चढ़ाना चाहिए जल; क्या है नियम

पुरुषों को कैसे करना चाहिए अलसी के बीजों का सेवन

  • अलसी के बीज को रात में 1 गिलास पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा अलसी के बीज को दूध में उबालकर भी खाया जा सकता है।
  • चाहें तो आप अलसी के बीजों को भूनकर इसका पाउडर बना के या स्मूदी और सलाद के रुप में भी खाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें… Hair Remedies : बालों को सफेद होने से रोक सकती हैं ये चीजें! बड़े काम के हैं ये घरेलू नुस्खे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 February 2024 at 20:01 IST