अपडेटेड 14 June 2024 at 13:18 IST

गर्मियों में मटके का पानी पीने के हैं कई रामबाण फायदे, जानकर आप भी कर देंगे पीना शुरू

Matke Ka Pani: अगर आप मटके का पानी पीने के फायदे जा जाएंगे तो आप भी इसका पानी पीना शुरू कर देंगे।

Follow : Google News Icon  
Matka water
Matka water | Image: Pinterest

Matke Ka Pani Peene Ke Fayde: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। तेज गर्मी में ठंडे पानी की दो घूंट पीकर ही हम तरोताजा महसूस करने लगते हैं। वैसे तो आजकल लोग फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीने के आदि हो गए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखे ठंडे पानी के मुकाबले मिट्टी के मटके का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है?

जी हां, मटके का पानी पीने से हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं अगर आप इसमें पानी रखते हैं तो इसका पानी नेचुरली ठंडा रहता है। वहीं, मिट्टी में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो मटके में रखे पानी को मिनरल्स से भर देते हैं। जिस कारण इसका पानी पीने से सेहत को लाभ पहुंचता है। आइए जानते हैं कि मिट्टी के मटके का पानी पीने से सेहत को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

मटके का पानी पीने के फायदे (Benefits Of Clay Pot Water)

डाइजेशन

अगर आपको पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी तमाम पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो मटके का पानी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें नेचुरल एल्‍कलाइन होता है, जो डाइजेशन को मजबूत करने में मदद करता है।

Advertisement

नहीं लगेगी लू

गर्मियों में लू लगने का डर सबसे ज्यादा होता है। इसलिए लू से बचाव के लिए आपको मटके में रखा पानी पीना चाहिए। दरअसल, मटके का पानी शरीर में मिनरल्स और ग्लूकोज को बनाए रखने का काम करता है। जिससे लू नहीं लगती।

Advertisement

मेटाबॉलिज्म होगा बेहतर

मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए मटके का पानी जरूर पीना चाहिए। इसमें किसी तरह का कोई हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं होता है, जिस कारण ये शरीर के मॉटबॉलिज्म को मजबूत करता है।

दर्द से राहत

अगर आपको शरीर में दर्द की शिकायत होती है तो आप मटके के पानी का सेवन करना शुरू कर दें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द, ऐठन और सूजन की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

गले के लिए फायदेमंद

अगर आप सर्दी, खांसी या अस्थमा से पीड़ित हैं तो आपको मटके में रखा पानी पीना चाहिए। इससे गले से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

ये भी पढ़ें: Maa Lakshmi: शाम के वक्त इस समय घर-घर आती हैं मां लक्ष्मी, न करें ये काम; वरना नहीं मिलेगा आशीर्वाद

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 June 2024 at 10:52 IST