अपडेटेड 15 May 2024 at 17:52 IST
Marigold: दाद-खाज ही नहीं पीरियड्स दर्द से भी राहत दिलाता है गेंदे का फूल, कई समस्याएं होती है दूर
गेंदे का फूल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह पीरियड्स के दर्द से लेकर दाद-खाज, खुजली तक में राहत दिलाने का काम करता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Gende Ke Phool Ke Fayde: गेंदे के फूलों का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा-पाठ और सजावट के लिए किया जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो दाद-खाज, खुजली यहां तक पीरियड्स के दर्द में राहत दिलाने का काम करता है।
गेंदे के फूलों में विटामिन A, B, मिनरल्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल बाल झड़ना ,डैंड्रफ, स्कैल्प में फंगस ,दाद, खाज, खुजली के लिए किया जाता है, लेकिन इसके कई और भी फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं कि गेंदे के फूलों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
गेंदे के फूल का करें इस्तेमाल, होंगे ये फायदे
दाद-खाज में
अगर कोई व्यक्ति दाद-खाज खुजली से परेशान हो गया है और दवाई खाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में गेंदे के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ फूल ले आएं। अब इन फूलों को तोड़कर पानी में कुछ देर उबाल लें। ठंडा होने के बाद दाद वाली जगह पर अप्लाई करें।
बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए
अक्सर लोग बालों के झड़ने और रूखेपन से परेशान रहते हैं। ऐसे में गेंदे के फूल आपकी काफी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको गेंदे के फूलों के पानी को बालों पर स्प्रे करना होगा। इससे स्कैल्प और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
Advertisement
पीरियड्स पेन से दिलाए राहत
महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म के असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। इन दिनों में होने वाली ऐंठन और दर्द से राहत पाने के लिए आप गेंदे के फूल की चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे दर्द में काफी आराम मिलता है।
फटी एड़ियों से दिलाए राहत
कई लोग फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं। ऐसे में उन्हें गेंदे के फूल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए गेंदे की पत्तियों का रस वैसलीन में मिलाकर पैरों पर अप्लाई करें।
Advertisement
दांत दर्द में मिलेगा आराम
गेंदे के फूलों का इस्तेमाल करके आप दांत के दर्द ले भी राहत पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गेंदे के फूलों का काढ़ा बना लें और फिर थोड़ा ठंडा करके इससे कुल्ला करें। ऐसा करने पर आपको जल्द ही दांत दर्द से आराम मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 15 May 2024 at 17:33 IST