अपडेटेड 6 September 2024 at 17:27 IST
Amla: सुपरफूड आंवला खाने के होते हैं कई नुकसान, इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन
Amla: आंवला खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके नुकसान क्या हैं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Amla Khane Ke Nuksaan: आयुर्वेद में वरदान स्वरूप माना जाने वाला आंवला (Amla) न सिर्फ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, बल्कि यह स्किन (Skin) और बालों (Hair) से जुड़ी कई समस्या को दूर करके उन्हें खूबसूरत बनाने का काम भी करता है। इसे विटामिन C का बहुत ही अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही कई और भी पोषक तत्वों की खान होता है। इसके सेवन से कई तरह के बीमारियां और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसे खाने के कई नुकसान भी है। तो चलिए जानते हैं कि आंवले (Amla) का सेवन कैसे करने पर सेहत (Health) के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
दरअसल, आंवले का सेवन (Amla For Helath) कई तरह से किया जाता है। लोग इसका जूस, मुरब्बा, चटनी और कैंडी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई लोग इसे कच्चा खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि शरीर की कई परेशानियों को दूर करने वाला आंवला कच्चा खाने पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी आंवले (Amla Khane Ke Nuksaan) को कच्चा खाना पसंद करते हैं या फिर खाते हैं, तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में जरूर जान लें।
कच्चा आंवला सेहत के लिए क्यों होता है नुकसानदायक? (Amla)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे आंवले में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियन, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हालांकि इसका अधिक सेवन करने से स्किन, हाई ब्लड प्रेशर और सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कच्चा आंवला खाने से कौन-कौन सी समस्याएं आपको घेर सकती हैं।
कच्चा आंवला खाने से सेहत को होते हैं ये नुकसान
लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar)
अगर आप कच्चे आंवले का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो आपको लो ब्लड शुगर (Blood Sugar) की समस्या हो सकती है। ऐसे में जो लोग पहले से ही डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें कच्चे आंवले के सेवन से बचना चाहिए।
Advertisement
ड्राई स्किन (Dry Skin)
कच्चा आंवला खाना स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल, इसे खाने से डिहाइड्रेशन (Dehydration) की समस्या होने लगती है, जिसकी कारण स्किन ड्राई हो सकती है।
सर्दी-जुकाम (Cold And Cough)
आपको बता दें कि आंवले (Amla) की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण कच्चे आंवले का ज्यादा सेवन करने से सर्दी-जुकाम (Cold And Cough) का रिस्क कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर किसी को जल्द सर्दी-जुकाम हो जाता है, तो उन्हें कच्चे आंवले को खाने से बचना चाहिए।
Advertisement
खून के थक्के बनना (Blood Clot)
अगर आपकी सर्जरी (Surgery) हई है, तो आपको कच्चे आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, कच्चा आंवला (Amla) खाने से शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं, जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पेट के लिए (Stomach)
कच्चा आंवला पेट (Amla For Stomach) के लिए भी बहुत ही नुकसानदायक होता है। इसके सेवन से एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 6 September 2024 at 16:16 IST