अपडेटेड 6 June 2023 at 13:51 IST
Mango Lassi: बड़े काम की है आम लस्सी, टेस्ट के साथ हेल्थ के भी हैं कई फायदे
Mango में सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits Of Mango Shake and Lassi: गर्मी का मौसम शुरु होते ही लोगों में ठंडी चीजें खाने और पीने की क्रेविंग होती है और हो भी क्यों न मौसम ही ऐसा होता है। वहीं इस सीजन की शुरुआत से ही मार्केट में तरह-तरह के आम मिलने लगते हैं। कुछ लोग आम को काट कर खाना पसंद करते हैं तो कोई इसकी लस्सी और शेक बनाकर एंजॉय करते हैं। आम की लस्सी और शेक का टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
दरअसल, आम में सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। साथ ही साथ आम खाने से इम्यूनिटी मिलती है और थकान दूर हो जाती है। वहीं जब आपको जोरों की भूख लगी हो तो एक गिलास मैंगो शेक या आम की लस्सी आप का पेट भरने और आपको तरोताजा करने के लिए काफी होती है। तो चलिए जानते हैं आम के सेवन से गर्मियों में सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
Mango Shake and Lassi के फायदे
- गर्मियों में आम की लस्सी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है जिससे मौसमी बीमारियां भी आसानी से दूर होती हैं। दरअसल, आम में विटामिन सी पाया जाता है, जो मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
- गर्मी के सीजन में आम की लस्सी पीने से न सिर्फ सेहत से जुड़े फायदे होते हैं बल्कि इसको पीने से खूबसूरती भी बढ़ती है। आम की लस्सी या शेक पीने से स्किन हेल्दी रहती है।
- आम में मौजूद विटामिन्स हड्डियों को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होता है। साथ ही साथ जोड़ों के दर्द में भी ये काफी फायदेमंद होता है।
- गर्मियों के मौसम में अक्सर बच्चों और बढ़ो को पेट दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में आम की लस्सी इससे छुटकारा दिलाने में आपकी काफी मदद कर सकती है। दरअसल, आम पेट में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
- विटामिन, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से आम शरीर में होने वाली सुस्ती, थकान को भी करता है और एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
- गर्मी में लू की समस्या लोगों को काफी परेशान करती हैं। ऐसे में इससे आपको आम बचा सकता है। आम की लस्सी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और लू के लक्षणों को कम करता है।
यह भी पढ़ें... Skin Care: चेहरे की खूबसूरती में लग रहा है दाग, इन टिप्स से बनाएं नेचुरल फेशियल, दमक उठेगी त्वचा
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें... Summer Tips: गर्मियों में शौक से पीते हैं सोडा तो सावधान! साइड इफेक्ट जान हो जाएंगे हैरान, इन ड्रिंक्स को भी करें अवॉइड
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 6 June 2023 at 13:48 IST