अपडेटेड 18 March 2024 at 17:42 IST

Cloves Benefits: महिला हो या पुरुष रात में सोने से पहले खाएं दो लौंग, जल्द सामने आएगा रिजल्ट

कई गुणों से भरपूर लौंग को अगर कोई व्यक्ति रात में खाकर सोता है, तो उसकी कई परेशानियां दूर हो जाती है। आइए जानते हैं इसके फायदो के बारे में।

laung ke fayde
रात में लौंग खाने के फायदे | Image: Freepik

Rat Me Laung Khane Ke Fayde: लगभग सभी घरों के किचन में पाई जानी वाली लौंग सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह दिखने में छोटी खुशबूदार और खाने में तीखी होती है, लेकिन इसमें कई सारे गुणों का खजाना छुपा है। इसके सेवन से महिला हो या फिर पुरुष दोनों के सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।

इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, विटामिन A, C, K, E, D, डी फोलेट, राइबोफ्लेविन, थायमिन, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है खासकर रात के समय में लौंग खाने के फायदे ज्यादा होते हैं। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

रात में सोने से पहले लौंग खाने के फायदे

दांत के दर्द से छुटकारा
इसमें मौजूद गुण दांतों की कैविटी में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने का काम करती है, साथ ही इसे रात में गुनगुने पानी के साथ खाने से दांतों के दर्द में भी आराम मिलता है।

पाचन करे दुरुस्त
अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की शिकायत होती है, तो उसे रात में गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग खानी चाहिए। ऐसा करने पर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, डायरिया से छुटकारा मिलता है। साथ ही पाचन तंत्र ढ़ंग से काम करने लगता है।

Advertisement

झट से गायब होता है सिरदर्द
अगर आपके सिर में भयंकर दर्द बना रहता है और दवाइयों का भी असर कम हो रहा है, तो इसके लिए रात में सोने से पहले 2 लौंग दबाकर गुनगुने पानी के साथ खा लें। ऐसा करने पर आपको कुछ ही मिनटों में सिरदर्द से राहत मिलने लगेगा और कुछ ही दिनों में बिल्कुल ठीक हो जाएगा।  

गले की समस्याओं से भी दिलाता है आराम
अगर किसी के गले में खराश, दर्द या गला बैठना जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो उसे रात में 2 लौंग गुनगुने पानी के साथ सोने से पहले खाना चाहिए। ऐसा करने पर सुबह आपके गले को काफी आराम मिलेगा।

Advertisement

मुंह की बदबू करे दूर
कई लोगों के मुंह से बहुत ही बुरी बदबू आती है, जिसकी वजह से उन्हें चार लोगों के बीच शर्मिंदा होना पड़ता है। जिन लोगों को यह समस्या हो उन्हें रात के समय सोने से पले 2 लौंग चबाकर गुनगुने पानी के साथ खाना चाहिए। रोजाना ऐसा करने पर कुछ ही दिनों मुंह की बदबू की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

इम्युनिटी होगी बूस्ट
रोजाना सोने से पहले 2 लौंग को गुनगुने पानी के साथ खाने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग बनाती है, जिससे वायरल बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए भी लौंग का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें नाइजेरिसिन नाम का तत्व होता है, जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

लिवर को करे हेल्दी
लौंग लिवर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद यूजेनॉल लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। रात में सोने से पहले इसके सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है और फैटी लिवर व लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। 

यह भी पढ़ें… Holi Place: होली को बनाना चाहते हैं यादगार, तो यह शहर हैं बेहदखास, आप भी करें यहां जाने का प्लान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 18 March 2024 at 17:15 IST