अपडेटेड 30 November 2023 at 22:29 IST

Weight Loss में बहुत ही फायदेमंद है मक्के की रोटी, कई और भी हैं फायदे, आज ही डाइट में करें शामिल

Makka सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी रोटी खाने से कई शारीरिक परेशानियां भी दूर हो सकती हैं, नहीं तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं। 

Weight Loss With Makka Roti

Credit-livemishstyle instagram
Weight Loss With Makka Roti Credit-livemishstyle instagram | Image: self

Weight Loss With Makka Roti: सर्दियों का सीजन शुरू होने के साथ ही मार्केट में कई तरह के साग मिलने लगते हैं, जिनमें सरसों का साग भी शामिल है। इसे सभी लोग बड़े ही मजे लेकर खाते हैं। वहीं सरसों का साग बने और मक्के की रोटी न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इसका कॉम्बिनेश खाने में बहुत ही टेस्टी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मक्के की रोटी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उससे ज्यादा इसके हेल्थ बेनिफिट्स हैं। यह वजन कम करने से कई अन्य परेशानियों को दूर करने में कारगर होती है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • मक्के की रोटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • मक्के की रोटी से कैसे कम होता है वजन?
  • Makke Ki Roti खाने के और क्या-क्या फायदे हैं?

मक्के की रोटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

सर्दियों के मौसम में लोग मक्के की रोटी और सरसों के साग का खूब मजा लेते हैं, लेकिन यह सिर्फ खाने में स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि इसके वजन घटाने से लेकर कई फायदे हैं। क्योंकि इसमें मैगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, फाइबर, सेलेनियम, विटामिन-A जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

मक्के की रोटी से कैसे कम होता है वजन?

Makke में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिसकी वजह इसकी रोटी खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जो वजन को कम करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप सर्दियों वेट लॉस करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में Makke Ki Roti को जरूर शामिल करें। 

Advertisement

Makke Ki Roti खाने के और क्या-क्या फायदे हैं?

वेट लॉस
मक्के में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर पेट की चर्बी को घटाने में मदद करता है।

मसल्स को बनाए मजबूत
मक्के की रोटी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में फैट कम होता है और भूख भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन की मौजूदगी मसल्स को मजबूत बनाने का काम करती है। 

Advertisement

उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोके
मक्के की रोटी आपको हेल्दी और जवां बनाएं रखने का काम करती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाई जाती है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। वहीं इसके अलावा इसमें ल्युटिन और जेक्सैंथिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को बढ़ने से रोकते हैं। 

यह भी पढ़ें... Amla For Skin: 35 की उम्र में दिखना चाहती हैं 25 की, तो आंवले में मिलाकर लगाएं ये चीजें, खिल उठेगी स्किन

खून की कमी से दिलाए राहत
जिन लोगों को खून की कमी यानी एनीमिया की शिकायत हो उन्हें मक्के की रोटी अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए, क्योंकि इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो एनीमिया की परेशानी से राहत दिलाती है। साथ ही यह रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने का भी काम करता है। 

यह भी पढ़ें... Winter Skin Care: सर्दियों में चाहिए खिली-खिली त्वचा तो, स्किन टाइप के हिसाब से चुने मॉइश्चराइजर

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 30 November 2023 at 22:29 IST