अपडेटेड 10 July 2023 at 20:17 IST
Alsi Ke Fayde: गुणों का खजाना है छोटा सा दिखने वाला अलसी का बीज, महिलाओं की इन परेशानियों को करता है दूर
छोटा सा दिखने वाला अलसी का बीज बड़े काम का है। ये महिलाओं में होने वाली कई सारी परेशानियों को दूर करने के काम आता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Mahilaon Ke Liye Alsi Ke Fayde: अलसी के छोटे-छोटे बीजों में बड़े-बड़े गुण समाए हुए हैं। इसका इस्तेमाल स्किन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से लेकर महिलाओं में होने वाली कई प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए किया जाता है। दरअसल, अलसी का बीज कई सारे गुणों से भरपूर होता है जो महिलाओं की हार्मोनल समस्याओं को दूर करने में काफी कारगर साबित होता है। आइए जानते हैं अलसी के बीज से महिलाओं को होने वाले फायदे क्या हैं?
स्टोरी में आगे पढ़ें.....
- अलसी के बीज में कौन-कौन से गुण समाए हैं?
- अलसी से महिलाओं को होने वाले फायदे क्या हैं?
अलसी के बीज में कौन-कौन से गुण समाए हैं?
छोटा सा नजर आने वाला अलसी का बीज बड़ा गुणकारी है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड एएलए (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड), फाइबर और आयरन, कैल्शियम, विटामिन ई, जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अलसी से महिलाओं को होने वाले फायदे क्या हैं?
- अलसी महिलाओं के शरीर में होने वाली पानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही इसके सेवन से कैल्शियम की कमी भी पूरी हो सकती है।
- महिलाओं में एनीमिया की परेशानी होना आम बात है, लेकिन ये काफी गंभीर समस्या है। ऐसे में अगर महिलाएं इस प्रॉब्लम से गुजर रही है तो अलसी का सेवन जरूर करें।
- अलसी के सेवन से कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
- अलसी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी काफी कारगर होता है।
- बालों की ग्रोथ के लिए अलसी काफी फायदेमंद मानी जाती है।
- अलसी स्किन के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें... Kitchen Hacks: बरसात के दिनों में आखिर क्यों लग जाते हैं दाल-चावल में कीड़े? बचने के जानें आसान उपाय
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 July 2023 at 20:14 IST