अपडेटेड 7 July 2023 at 14:07 IST

Lychee Benefits: बड़े काम का है लीची का जूस, इन परेशानियों को करता है दूर, आज ही डाइट में करें शामिल

देखने में खूबसूरत और स्वाद में लाजवाब लिची हेल्थ और टेस्ट दोनों के लिए जानी जाती है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Lychee Benefits For Health
Lychee Benefits For Health | Image: self

Lychee Benefits For Health: गर्मियों के मौसम में कई सारे ऐसे फल मार्केट में मिलते हैं जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इन्हीं में से एक है लीची। ये अपने टेस्ट और गुणों के लिए जानी जाती है। इसे आप फल और जूस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर गर्मी के दिनों में आप अपनी डाइट में लीची को शामिल करते हैं, तो सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में लीची के जूस से होने वाले फायदों के बारे में।

  • लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व
  • किन परेशानियों को दूर करती है लीची 

लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अक्सर गर्मी के दिनों में लोग खुद को रिफ्रेश रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं। ऐसे में आप खुद को हाइड्रेट रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक की बजाय लीची के जूस का सेवन करें। दरअसल, इसमें पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें विटामिन-बी6, विटामिन-सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं।

किन परेशानियों को दूर करती है लीची 

  • लीची में मौजूद विटामिन सी की प्रचुर मात्रा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है। ऐसे में लीची का जूस पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही अगर आप इसका नियमित रुप से इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कई तरह की गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
  • अगर आप गर्मियों के मौसम में अपनी डाइट में लीची का जूस शामिल करते हैं तो आपको पाचन से संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है। ऐसे में अगर आप गर्मी के दिनों में लीची का जूस पीते हैं तो अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
  • आजकल लोगों में बढ़ता वजन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। लोग मोटापा कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लीची का जूस वजन घटाने में आपके काफी काम आ सकता है।  इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है और कैलोरी काफी कम होती है। साथ ही, इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

    यह भी पढ़ें... Monsoon Trip: मानसून ट्रिप का मजा करना चाहते हैं दोगुना, तो ट्रैवलिंग के दौरान इन टिप्स को करें फॉलो
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Health Tips: लीची खाने के फायदे ही नहीं कई नुकसान भी है, ऐसे लोग भूलकर भी न करें सेवन

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 July 2023 at 14:05 IST