अपडेटेड 15 February 2024 at 22:05 IST
PCOD में वजन कम करना हुआ आसान, बस फॉलो करें ये आसान से टिप्स; जल्द दिखेगा असर
PCOD की समस्या के चलते तेजी से बढ़ते वजन को करना चाहती हैं कंट्रोल? तो इन आसान से डाइट टिप्स को करें फॉलो।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

PCOD Weight Loss Diet Tips: आज के समय में कई सारी लड़कियों और महिलाओं में PCOD की समस्या देखने को मिल रही हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जो महिलाओं को प्रभावित करती है, जिसकी वजह से असन्तुलित हार्मोन्स, अनियमित मासिक-चक्र और दोनों अंडाशय में छोटे अल्सर का विकास हो जाता है। करीब 7% महिलाएं इस सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं इसकी वजह से उनका वजन भी काफी तेजी से बढ़ने लगता है, जिसे कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करके वजन कम किया जा सकता है।
जो महिला या लड़की पीसीओडी (PCOD) की समस्या से ग्रसित होती है, तो उसे अनियमित पीरियड्स, पेट के आसपास का फैट बढ़ना, इनफर्टिलिटी जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इस समस्या में अंडाशय आमतौर पर बड़े हो जाते हैं और बड़ी मात्रा में एंड्रोजन का स्राव करते हैं, जो महिला की प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं। इस सिंड्रोम की वजह से इंफ्लामेशन और इंसुलिन प्रतिरोध हो जाता है जिससे महिलाओं के लिए वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में Weight Loss के लिए कुछ आसान से टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
PCOD में ऐसे करें Weight Loss
खाना स्किप करने से बचें
PCOD में पहले ही हार्मोनल इम्बैलेंस ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप खाना स्किप करते हैं, तो आपके शरीर में कैलोरीज की मात्रा एकदम से कम हो जाएगी जिससे आपका शुगर लेवल और बिगड़ेगा, जिससे ज्यादा भूख लगेगी। इसीलिए टार्गेट छोटा रखें और खाना स्किप ना करें।
दाल खाएं
जो भी महिला या लड़की इस सिंड्रोम से जूझ रही हो उसे अपनी डाइट में दाल को जरूर शामिल करना चाहिए। इसे आप दाल, सांबर या चीला किसी भी रुप में डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है।
Advertisement
हरी और लाल पत्तेदार सब्जियां खाएं
आयरन और कैल्शियम के लिए पत्तेदार सब्जियां खाएं। खासकर हरे और लाल रंग वाली। इनसे आपके शरीर को लगभग सभी फाइटोन्यूट्रिएंट्स मिल जाएंगे और इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार होगा।
थोड़ा-थोड़ा करके खाएं
एक बार में बहुत सारा खाना खाने से बचें।ऐसा करने पर शरीर को नुकसान पहुंचता है। दिन में 4 की जगह 6 मील लें, लेकिन छोटे साइज में ही खाना खाएं।
Advertisement
रेगुलर एक्सरसाइज करें
इस समस्या से परेशान लोगों को लगातार एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे जल्दी वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए खाने के साथ-साथ एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें।
बेकरी प्रोडक्ट्स को कहें न
बेकरी प्रोडक्ट्स में अनहेल्दी फैट होता है, जो आपके शरीर का मोटापा बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में इस समस्या से जूझ रही लड़कियों के बेकरी प्रोडक्ट्स खाने से बचना चाहिए।
लंच से पहले ड्रिंक
खाने से पहले शरीर को हाइड्रेट करें। इसके लिए लंच या डिनर करने से पहले बिना चीनी का नींबू पानी, बटर मिल्क, सूप, रसम या फिर सिर्फ पानी पीएं। इससे आप ज्यादा खाने से बचेंगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 February 2024 at 22:05 IST