अपडेटेड 16 October 2023 at 13:17 IST

Aerobic Exercise: बिना जिम जाए वजन घटाएं, घर पर करें ये 5 एरोबिक्स एक्सरसाइज, तेजी से कम होगी चर्बी

Exercise for Fit: फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ एलोबिक्स एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकते हैं। 

Aerobic Exercises For Fat Reduce

image- freepik
Aerobic Exercises For Fat Reduce image- freepik | Image: self

Aerobic Exercises For Fat Reduce: फिट रहने से वजन कम करने तक के लिए लोग जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ समय के बाद ही कई लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप शरीर की एक्सट्रा चर्बी को कम करने के लिए जिम जाते हैं, तो अब कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि घर बैठे आसानी से आप बॉडी फैट से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां...इसके लिए बस आपको अपने रूटीन में एरोबिक्स एक्सराइज शामिल करना होगा। इससे आप बोर भी नहीं होंगे, क्योंकि ये बेहद ही आसान होता है। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी एक्सरसाइज हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • एक्सरसाइज करना जरूरी क्यों है?
  • क्यों करना चाहिए एरोबिक्स एक्सरसाइज?
  • वजन कम करने के लिए कौन सी एरोबिक्स एक्सरसाइज करें?

एक्सरसाइज करना जरूरी क्यों है?

अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, कैलरी तेजी से बर्न होती है, दिमाग तेज होता है, तनाव, सिर दर्द और अवसाद जैसी कई समस्याओं को कम या ठीक करने में मदद मिलती है। हमेशा स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी होता है। 

एरोबिक्स एक्सरसाइज के फायदे क्या-क्या है?

एरोबिक्स एक्सरसाइज न सिर्फ फैट बर्न करने का काम करता है, बल्कि इसके कई ऐसे फायदे हैं, जो लंबे समय तक आपको स्वस्थ रखने का काम करता है। हृदय संबंधित गंभीर रोगों, सांस लेने की शक्ति और क्षमता के साथ-साथ अस्थमा जैसी बीमारियों के लक्षणों को ये कुछ ही दिनों में दूर कर सकता है।  

Advertisement

वजन कम करने के लिए कौन सी एरोबिक्स एक्सरसाइज करें?

वहीं अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आसानी से घर पर ही कुछ एरोबिक्स एक्सरसाइज करें और फर्क देखें। तो चलिए जानते हैं वेट लॉस के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

साइकिलिंग
साइकिलिंग करने से इंसान 1,150 कैलोरी प्रति घंटे में बर्न कर सकता है। ऐसे में जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं उन्हें साइकिलिंग जरूर करनी चाहिए।

Advertisement

स्किपिंग
स्किपिंग सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। साथ ही वजन कम करने वालों के लिए ये बहुत ही अच्छा होता है। अगर कोई 45 मिनट तक स्किपिंग करता है, तो वह करीब 450 कैलोरी बर्न कर सकता है। इसके यअलावा इसे कंधे, ग्लूट्स और क्वाड्स मसल्स के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। 

वॉकिंग
यह बात तो सभी लोग जानते हैं कि वॉक करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वॉक करना उनके लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। इससे पूरी बॉडी एक्टिव रहती है और इंसान फ्रेश फील करता है। 

जॉगिंग 
जॉगिंग भी एरोबिक्स एक्सरसाइज का हिस्सा होता है। इससे फैट काफी तेजी से बर्न होता है क्योंकि इसमें आपकी स्पीड वॉकिंग से थोड़ी तेज होती है। 

सीढ़ी चढ़ना
सीढ़ी चढ़ने से भी आप कैलरी बर्न करते हैं। अगर कोई व्यक्ति एक घंटे तक नॉर्मल स्पीड में सीढ़ियां चढ़ता-उतरता है, तो वह करीब 500 से 600 तक कैलरी बर्न कर सकता है। 

यह भी पढ़ें... Weight Loss: नाश्ते में की गई ये गलतियां बनती हैं बढ़ते वजन का कारण, भूलकर भी न करें, नहीं तो तेजी से होगा वेट गेन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Water Chestnut: डायबिटीज वालों के लिए रामबाण, जानिए सिंघाड़ा खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 16 October 2023 at 13:05 IST