अपडेटेड 18 June 2025 at 13:41 IST
Loose Motion in Summer: गर्मी में दस्त क्यों हो जाते हैं? जान लें कारण
Loose Motion in Summer: गर्मियों में लूज मोशन की समस्या होने के पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं इन कारणों के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Loose Motion in Summer: गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को लूज मोशन की समस्या हो जाती है। बता दें, इसके कारण न केवल उनके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं बल्कि वे पूरे दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं। लेकिन बता दें कि इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्मी में लोगों को क्यों दस्तों की समस्या हो जाती है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से…
गर्मी में लूज मोशन का क्या कारण होता है? (What is the cause of too much loose motion in summer?)
- बता दें कि गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में हम जब उस खराब खाने का सेवन करते हैं तो हमें लूज मोशन की समस्या हो जाती है।
- गर्मियों में लू चलती है, इसके कारण व्यक्ति की सेहत खराब होती है और उसे लूज मोशन की समस्या हो जाती है। बता दें तेज धूप के कारण भी व्यक्ति को लूज मोशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- जब व्यक्ति मसालेदार खाने का सेवन ज्यादा मात्रा में करता है तो इसके कारण उसे लूज मोशन की समस्या हो सकती है।
- गर्मी में अक्सर लोगों को ठंडा गरम की समस्या हो जाती है। एकदम से धूप से आने के बाद ठंडा पीने के चलते भी उन्हें लूज मोशन की समस्या हो सकती है।
- गर्मी में कुछ लोगों को खाना पचाने में दिक्कत होती है। ऐसे में वे लूज मोशन की समस्या का सामना करते हैं।
- बता दें कि व्यक्ति को लूज मोशन की समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ें जिनकी तासीर ठंडी होती है। इससे अलग ज्यादा मसालेदार खाने का सेवन न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 June 2025 at 13:41 IST