अपडेटेड 24 May 2024 at 10:15 IST

Heat Stroke Prevention Tips: लग गई है लू तो ऐसे करें बचाव, जानिए क्या खाना-पीना होगा सही

Heat Stroke: गर्मी के इस मौसम में अगर आपको लू लग गई है तो आप इन चीजों का सेवन कर इसकी रोकथाम कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Heat stroke in summer
लू से बचाव | Image: Freepik

Heat Stroke Prevention Tips: देशभर में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। घर से बाहर निकलते ही गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों के लिए भारी परेशानी बने हुए हैं। लाख कोशिशों के बाद भी लोग इस भीषण गर्मी में लू का शिकार हो रहे हैं। लगातार पसीना आने की वजह से बॉडी डिहाइड्रेटेड हो रही है, जिससे चक्कर आने, सिर दर्द, उल्टी होने जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं।

कुछ लोगों को लगता है कि गर्मी में बाहर निकलने से ही लू लग सकती है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप घर बैठे भी लू का शिकार हो सकते हैं। लू लगने के कारण आपको बहुत प्यास लग सकती है। इसमें सिर दर्द, उल्टी, चक्कर, बुखार, बहुत ज्यादा पसीना आना आदि जैसे लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में आपको इसकी रोकथाम के लिए कुछ जरूरी टिप्स अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं कि लू लगने पर आप किन चीजों का सेवन कर इससे राहत पा सकते हैं।

लू उतारने के उपाय (Home Remedies For Heat Stroke)

मसालेदार भोजन करें अवॉइड

अगर आप लू का शिकार हो गए हैं तो सबसे पहले मसालेदार खाने से दूरी बना लें। दरअसल, मसालेदार खाना शरीर में गर्मी पैदा करता है जो लू की स्थिति को और भी ज्यादा खराब कर सकता है। इसलिए लू की स्थिति में या गर्मी के मौसम में मसालेदार भोजन का सेवन बिल्कुल अवॉइड करें।

Advertisement

सौंफ का पानी

लू लगने की स्थिती में आपको सौंफ के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप रात में सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इस पानी को पी लें। इससे आपको लू से राहत मिलेगी।

Advertisement

धनिया-पुदीने का रस

लू लगने पर धनिया और पुदीने का रस बनाकर और इसमें चीनी मिलाकर इसका सेवन जरूर करें। ये आपको लू से राहत देने में मदद करेगा।

हल्का खाना खाएं

लू लगने पर आपको हल्का खाना जैसे खिचड़ी, दलिया आदि का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर में गर्मी नहीं बनेगी और आपको पेट से जुड़ी समस्या नहीं होगी।

हरी कच्ची सब्जियां

गर्मी के मौसम या लू लगने पर आपको जितना हो सके उतना कच्ची सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ये आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड कर आपको लू और गर्मी से राहत देने में मदद करेंगी। इसमें आप टमाटर, खीरा, ककड़ी, प्याज, गाजर आदि सब्जियां खा सकते हैं।

फल

लू की स्थिति में आपको ऐसे फलों का सेवन करना है जिनमें पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है। आप तरबूज, खरबूजा, संतरा, आलूबुखारा, अंगूर आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Weather Update: दुनिया का दूसरा गर्म शहर बना बाड़मेर, दिल्ली में भी गर्मी का तांडव; अलर्ट जारी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 May 2024 at 10:06 IST