Long Ke Nuksaan: लौंग खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान भी होते हैं, इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

लौंग खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कुछ लोगों के लिए बहुत ही नुकसान दायक होता है। आइए जानते हैं किन लोगों को लौंग का सेवन नहीं करना चाहिए।

Kin Logo Ko Nhi Khana Chahiye Long
Kin Logo Ko Nhi Khana Chahiye Long | Image: self

Kin Logo Ko Nhi Khana Chahiye Long: भारत के लगभग हर घर में पूजा-पाठ से लेकर मसाले तक में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इसका इस्तेमाल सालों से आयुर्वेद में औषधी यानी दवाई के तौर पर भी किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बीमारियों को दूर करने वाला ये लौंग कुछ लोगों के लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है, नहीं तो चलिए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी लौंग का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • लौंग में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • किन लोगों को नहीं खाना चाहिए लौंग?

लौंग में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

लौंग को हाजारों सालों से एक औषधी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल इसमें कार्ब्स, फाइबर, मैंगनीज, एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी फंगल गुण, कैल्शियम, विटामिन D, विटामिन K और विटामिन E समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलता है। यह स्किन, बोन्स, हेयर और ब्रेन फंक्शन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन लौंग के यही गुण कुछ लोगों को नुकसान पहुंचाने का भी काम कर सकते हैं। ऐसे में उन लोगों को लौंग खाने से बचना चाहिए।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए लौंग?

प्रेग्नेंट महिलाएं
जो महिला प्रेग्नेंट होती है उसे लौंग खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और अगर प्रेग्नेंसी में इसका सेवन किया जाता है तो ब्लीडिंग होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

Advertisement

पेट की समस्या
लौंग की तासीर गर्म होने के लिए ये पेट में गड़बड़ कर सकती है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियों हो उन्हें लौंग के सेवन से परहेज करना चाहिए।

आंखों की समस्या
जिन लोगों को आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो उन्हें लौंग खाने से बचना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन आंखों में जलन की समस्या खड़ी कर सकती है।

Advertisement

खून के लिए
जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर जैसे हीमोफीलिया की बीमारी होती है, ऐसे लोगों को लौंग का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन से व्यक्ति को और भी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे लोगों के खासकर गर्मियों में लौंग का सेवन नहीं करना चाहिए।

शुगर
डायबिटीज के मरीजों को भी लौंग के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि लौंग ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। 

इंटेस्टाइन प्रॉब्लम
लौंग ज्यादा खाने से बॉडी में गर्मी बढ़ जाती है। इसे खाने से आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही ये किडनी और लिवर पर भी बुरा असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें... Gift For Brother: राखी को बनाना है यादगार, तो भाई के साथ बहनें भी दें ये खास उपहार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Moles: महिलाओं के इन अंगों पर तिल होना होता है अशुभ! जानें किस बात का होता हैं संकेत

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड