अपडेटेड 20 May 2024 at 19:47 IST

Litchi: इन बीमारियों से हैं परेशान, भूलकर भी न खाएं लीची; स्वाद के चक्कर में सेहत को हो जाएगा नुकसान

गर्मियों में Litchi खाना लोगों को काफी पसंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए नहीं तो आप स्वाद के चक्कर में सेहत को नुकसान पहुंचा लेंगे।

litchi
इन बीमारियों में लीची का सेवन न करें | Image: Freepik

Kin Logo Ko Nahi Khani Chahiye Litchi: गर्मी का मौसम भले ही अपने साथ कई सारी परेशानियां लेकर आता है, लेकिन इन सीजन में लोगों के कई पसंदीदा फलों की मार्केट में भरमार होती है। जिसमें आम, तरबूज, खरबूजा और लीची जैसे फल शामिल हैं। लोग इन्हें खूब खाते हैं, क्योंकि यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायेदमंद माने जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इन्हें भूलकर भी नहीं खाना चाहिए नहीं तो स्वाद के चक्कर में सेहत के लेने के देने पड़ जाएंगे।

दरअसल, लीची गर्मियों में मिलने वाला एक मीठा और खास फल है, जिसे हर कोई बड़े चाव से खाना पसंद करता है। इसमें विटामिन C, B-6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्रीज जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो सेहते के लिए बहुत ही फायदेमं होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह जहर की तरह काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि किन लोगों को लीची खाने से बचना चाहिए।

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए लीची

गठिया रोग
अगर कोई व्यक्ति गठिया रोग से जूझ रहा है, तो उसे भूलकर भी लीची का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें शुगर और कैलोरी की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है, तो गठिया के मरीजों की परेशानी को बढ़ सकता है।

गले की खराश
अगर किसी व्यक्ति के गले में खराश हो तो उसे भी लीची के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, लीची की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन गले की खराश की दिक्कत को बढ़ा सकता है। इससे गले में दर्द की समस्या भी हो सकती है।

Advertisement

एलर्जी
जिन लोगों को किसी भी तरह की एलर्जी हो उन्हें लीची खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन पर दाने या खुजली की समस्या हो सकती है और एलर्जी बढ़ सकती है।

हाई बीपी
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आपको लीची का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बीपी की समस्या बढ़ सकती है।

Advertisement

शुगर के मरीजों को 
लीची में नेचुरल शुगर होता है। ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के इसके ज्यादा सेवन से परहेज करना चाहिए।

पेट की समस्या में
अगर कोई व्यक्ति पेट संबंधित समस्या से परेशान हो, तो उसे लीची का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से दस्त और उल्टी की दिक्कत हो सकती है। 

यह भी पढ़ें… Weight Control Tips: खत्म हुई डाइटिंग-एक्सरसाइज की झंझट, बस रोजाना चलें इतने कदम; चर्बी होगी छूमंतर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 20 May 2024 at 17:08 IST