अपडेटेड 30 June 2024 at 20:10 IST
लिपस्टिक भी बन सकती है कैंसर का कारण, लगाएं पर संभलकर; जानें इसके साइड इफेक्ट्स और बचने का तरीका
लिपस्टिक हर महिला की पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट है, लेकिन इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, नहीं तो यह आपको कैंसर का शिकार बना सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Health, Lipstick Cause Cancer: महिलाएं हो या फिर लड़कियां खूबसूरत दिखने के साथ-साथ कॉन्फिडेंट फील करने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। वहीं महिलाओं के मेकअप रूटीन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लिपस्टिक होता है, क्योंकि अगर कोई लड़की मेकअप करना नहीं भी पसंद करती है, तो भी वह होठों पर लिपस्टिक (Lipstick) लगाकर खुद के लुक को कंप्लीट पाती है। हालांकि बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि लिपस्टिक के इस्तेमाल से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
दरअसल, शादी, पार्टी या किसी स्पेशल ओकेजन से लेकर ऑफिस तक में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कई सारे केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट (Beauty Products Containing Chemicals) का इस्तेमाल करती है। जिसमें से एक लिपस्टिक कॉमन है, जिसका इस्तेमाल हर लड़की करती है, लेकिन एक स्टडी के मुताबिक ज्यादातर लिपस्टिक में क्रोमियम, लेड, एल्युमिनियम, कैडमियम और कई टॉक्सिंस पाए जाते हैं जिनका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और आप कैंसर की चपेट में भी आ सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि लिपस्टिक के साइड इफेक्ट्स (Side Effects Of Lipstick) क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
रोजाना लिपस्टिक के इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां
एलर्जी और इंफेक्शन (Allergies And Infections)
लिपस्टिक को बनाते समय कई सारे हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में लगातार इसके इस्तेमाल से एलर्जी या इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
होठों का रंग काला (Lip Color Black)
केमिकल होने की वजह से कई बार लगातार लिपस्टिक लगाने से होंठों का रंग काला पड़ सकता है।
Advertisement
बीमारी का बनता है कारण (Causes Disease)
कई सारे हानिकारक केमिकल से बनी लिपस्टिक से बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, जब भी कुछ खाते-पीते हैं, तो उसके साथ होंठों पर लगी लिपस्टिक पेट के अंदर चली जाती है, जिससे जो धीरे-धीरे कई बीमारी को जन्म दे सकती है।
पेट में अल्सर का कारण (Stomach Ulcer)
लिपस्टिक में मौजूद एल्यूमिनियम से अल्सर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।
Advertisement
प्रेग्नेंसी में होती है समस्या (Problems Occur During Pregnancy)
कई बार लिपस्टिक के हानिकारण केमिकल प्रेग्नेंसी में समस्या का कारण भी बनते हैं।
किडनी फेल (Kidney Failure)
अगर आप लगातार केमिकल युक्त लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको किडनी फेल की समस्या भी हो सकती है।
लिपस्टिक के नुकसान से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी आप लिपस्टिक (Lipstick) खरीदने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें की हर्बल लिपस्टिक ही चुनें।
- जब भी आप होठों (Lips) पर लिपिस्टिक लगाएं तो उससे पहले होठों पर बेस लगाएं, इसके लिए कंसीलर का यूज करें।
- डार्क लिपस्टिक (Lipstick Tips) लेते समय सब्सेंट पर नजर डालें।
- प्रेगनेंसी में लिपिस्टिक लगाने से बचना चाहिए।
- अगर आप लगातार लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाएं। आप हफ्ते में 3 बार से ज्यादा लिपस्टिक न लगाएं।
- केमिकल फ्री और पैराबेन फ्री लिपिस्टिक को ही चुनें।
- लिपिस्टिक को लॉग लास्टिंग (Log Lasting Lipstick) न बनाएं और अच्छे ब्रांड (Brand) की ही लिपस्टिक खरीदें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 30 June 2024 at 20:10 IST