Linseed Oil: शरीर की कई समस्याओं का तोड़ है अलसी का तेल, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका
Alsi के बीज से तेल तक में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बॉडी की कई परेशानियों को खत्म भी कर सकता है। जानें कैसे करें इस्तेमाल।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Linseed Oil Health Benefits: अलसी के बीजों का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलसी का तेल भी किसी दवाई से कम नहीं है। इसमें मौजूद गुण शरीर की कई परेशानियों को खत्म करने में बहुत ही कारगर साबित होते हैं। इतना ही नहीं इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं अलसी के तेल का इस्तेमाल कैसे करें और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- अलसी के तेल में पाए जाने वाले औषधिय गुण?
- Alsi Oil के फायदे क्या-क्या हैं?
- अलसी के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?
अलसी के तेल में पाए जाने वाले औषधिय गुण?
अलसी एक ऐसा बीज है जिसके बीज से लेकर तेल तक में पोषक तत्वों की खान छुपी है और यह हर तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वहीं इसके तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, हेल्दी प्रोटीन, अल्फा-लिनोलेनिक एसिड, लिनोलिक एसिड, ओमेगा-6 फैटी एसिड के अलावा ओलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसके नियमित सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और कई बीमारियों में भी फायदा मिलता है।
Alsi Oil के फायदे क्या-क्या हैं?
शरीर की सूजन होती है कम
अगर कोई व्यक्ति शरीर की सूजन से परेशान हैं, तो अलसी के तेल का सेवन उसके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन कम करने और नर्वस सिस्टम को बेहत बनाने में मदद करते हैं।
Advertisement
बालों और स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद
अलसी के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से बालों और स्किन से जुड़ी कई परेशानियां खत्म होती हैं।
कैंसर के लिए
अलसी के तेल में मौजूद गुण शरीर में कैंसर और ट्यूमर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकने का काम करते हैं।
Advertisement
ब्लड प्रेशर के लिए
अलसी के तेल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
वजन कम करने के लिए
अलसी के तेल का सेवन न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह वजन कम करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से मसल्स बिल्डिंग में फायदा मिलता है और कैलोरी की कम मात्रा वजन कंट्रोल में रखती है।
यह भी पढ़ें... Healthy Drink: स्किन से लेकर पीरियड्स तक में बड़े काम का है इस पत्ते का जूस, जानें खाली पेट पीने के फायदे
कैसे करें Alsi Oil का सेवन?
- अलसी के तेल का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं।
- इसे आप सलाद में डालकर खा सकते हैं।
- इसके अलावा रोजाना एक चम्मच अलसी का तेल पीने से भी शरीर को फायदे मिलते हैं। लेकिन इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
- गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं और बच्चों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें... Weight Lose ही नहीं, इन बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है जीरे की चाय, जानें क्या-क्या हैं फायदे
Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।