अपडेटेड 15 February 2024 at 18:36 IST

Lemon: स्किन ही नहीं हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों का रामबाण इलाज है नींबू, डाइट में करें शामिल

Lemon कई विटामिन्स से भरपूर होता है, जिसकी वजह से यह न सिर्फ स्किन बल्कि सेहत की कई परेशानियां भी दूर करने का काम करता है।

Lemon
नींबू के फायदे | Image: Freepik

Lemon Benefits: अपने खट्टे स्वाद के साथ-साथ अपने गुणों के लिए जाना जाने वाला नींबू हर मौसम में खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से न सिर्फ स्किन बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं, क्योंकि यह कई पोषक तत्वों और विटामिन्स से भरपूर होता है।

नींबू में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन C के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह सभी गुण शरीर में कई बीमारियों के खतरे को कम करने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं नींबू के सेवन से कौन-कौन सी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

डाइट में शामिल करें नींबू छूमंतर होंगी ये परेशानियां

स्किन के लिए
यह बात तो लगभग सभी लोग जानते हैं कि नींबू के सेवन से स्किन को सुंदर बनाया जा सकता है। अगर आप रोजाना सुबह एक गिलास नींबू पानी पीते हैं, तो स्किन डिटॉक्स होती है। यह सनबर्न के निशानों को कम करने के साथ स्किन को हेल्दी बनाने का काम करती है। इसके लिए नींबू का रस और शहद को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जा सकता है।

दांतों के लिए
नींबू के सेवन से दांतों से जुड़ी समस्याएं भी दूर की जा सकती हैं। अगर किसी व्यक्ति को दांतों की दुर्गंध, दांत दर्द और मसूड़ों से रक्तस्राव जैसे समस्याएं हो तो उसे नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए यह इन समस्याओं को रोकने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मसूड़ों पर ताजे नींबू के रस की मालिश करें।

Advertisement

वजन कम करने के लिए
वजन घटाने के लिए भी नींबू काफी मददगार साबित होता है। नींबू में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो नींबू को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

यह भी पढ़ें… Anti-Aging Tips: बढ़ती उम्र में ऐसे करें चेहरे की देखभाल, 35 की उम्र में भी दिखेंगी 25 साल की

Advertisement

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए
इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव करता हैं।  

पाचन तंत्र के लिए
नींबू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और यह प्रकृति में अम्लीय होती है, जिसके कारण इसके सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। इसका रस खाना पचाने में मदद है और पेट को साफ रखता है।

यह भी पढ़ें… Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 February 2024 at 18:08 IST