अपडेटेड 24 February 2026 at 08:58 IST

Lauki Ka Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए बनाएं लौकी से बना चीला, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार; ब्लड शुगर भी रहेगी कंट्रोल

Healthy Cheela Recipe: लौकी का चीला एक ऐसा नाश्ता है जो स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं।

lauki chilla recipe tasty and healthy cheela for breakfast using bottle gourd to control diabetes or blood sugar healthy diet tips
लौकी का चीला बनाने की आसान रेसिपी | Image: Freepik

How To Make Lauki Ka Cheela: नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है। अगर आप रोज-रोज वही भारी और ऑयली नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी का चीला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। लौकी से बना यह चीला न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। बता दें कि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे आराम से खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि

लौकी का चीला क्यों है हेल्दी?

लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। साथ ही, लौकी में कैलोरी कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। बेसन या सूजी के साथ मिलाकर बनाया गया लौकी का चीला शरीर को जरूरी एनर्जी भी देता है।

Uploaded image

लौकी का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • कद्दूकस की हुई 1  लौकी 
  • 1/2 कप बेसन 
  • 2 टेबलस्पून सूजी
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • अदरक  (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 टीस्पून जीरा 
  • चुटकी भर हल्दी 
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया
  • पानी 
  • तेल

लौकी का चीला बनाने की आसान विधि

Uploaded image
  • सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का निचोड़ लें, ताकि ज्यादा पानी निकल जाए।
  • एक बड़े बाउल में लौकी, बेसन, सूजी, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चिकना घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो।
  • अब तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं।
  • एक करछी घोल लेकर तवे पर फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
  • तैयार है आपका स्वादिष्ट और हेल्दी लौकी का चीला।

लौकी का चीला हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे आप सुबह के नाश्ते या हल्की शाम की भूख में भी खा सकते हैं।

ब्लड शुगर के लिए क्यों है फायदेमंद?

लौकी का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देती। इसमें मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण को धीरे-धीरे होने देता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Laccha Pyaz Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं लच्छेदार प्याज का पराठा, खाते ही चाटते रह जाएंगे उंगलियां, नोट करें रेसिपी

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 08:58 IST