अपडेटेड 14 February 2025 at 18:47 IST

क्या आप भी रोकते हैं फार्ट? ऐसा करना हो सकता है बेहद खतरनाक

when you hold in your fart: क्या आप भी पाद रोक रहे हैं? अगर हां तो बता दे ऐसा करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। पढ़ते हैं आगे…

stomach cancer
क्या आप भी रोकते हैं फार्ट? ऐसा करना हो सकता है बेहद खतरनाक | Image: freepik

When you hold in your fart: अक्सर हम जब किसी पब्लिक प्लेस में होते हैं या कोई हमारे आसपास होता है तो हम पाद रोक लेते हैं, जिससे शर्मिंदगी का सामना नहीं करना पड़े। बता दें कि इस आदत के कारण व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हम खाने के साथ-साथ हवा को भी निकल जाते हैं जो डकार या पाद बनकर हमारे शरीर से निकलती है। ऐसे में इन्हें रोकने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पाद को ज्यादा देर तक रोकना सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है। पढ़ते हैं आगे... 

पाद रोकने से क्या नुकसान हो सकता है? 

  • पाद रोकने से जो शरीर में गैस बनती है वो शरीर में ऊपर की तरफ चली जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को इस समस्या के चलते चक्कर आने की समस्या भी होने लगती है। 
  • यदि कोई व्यक्ति पाद रोकता है तो इसका नकारात्मक प्रभाव पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। जी हां, व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। इसके कारण व्यक्ति को कब्ज, अपच आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • पाद रोकने से व्यक्ति की आंतों पर नकारात्मक असर पड़ता है। बता दें कि इससे खाना पचाने की क्षमता भी पूरी तरीके से प्रभावित हो सकती है। 
  • यदि कोई व्यक्ति बार-बार पाद रोकता है तो इसके कारण पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति के शरीर में गैस घूमने लगती है। 
  • पाद लंबे समय तक रोकने से मेटाबॉलिज्म भी कमजोर होने लगता है। बता दें कि इसके कारण व्यक्ति को अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को भूलकर भी पाद नहीं रोकना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - Thin Hair Treatment: पतले बाल अब होंगे मोटे, बस करें ये काम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 February 2025 at 18:47 IST