अपडेटेड 19 October 2025 at 13:32 IST

Coriander Water: सुबह से लेकर रात तक का हेल्दी प्लान है 'धनिया का पानी', डाइट में शामिल करते ही मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

धनिया का पानी एक नहीं, बल्कि कई मायने में फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कई लोग हर रोज करते हैं। आइए धनिया का पानी के फायदे जानते हैं।

coriander
Coriander Water: धनिए का पानी पीने से सेहत को होंगे कई फायदे | Image: Pixabay
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Coriander Water: धनिया एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर भारतीय घरों में होता है। धनिया एक तरफ व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने में काम करती है, तो दूसरी तरफ सेहत के लिए भी सही मानी जाती है। धनिया को आयुर्वेद के मामले में भी गुणकारी माना जाता है।
यह हम सभी जानते हैं कि धनिया का इस्तेमाल खाना बनाने में होता है, लेकिन आपको यह भी बता दें कि धनिया का पीना भी किसी आयुर्वेदिक वरदान से कम नहीं है। धनिया बीजों में फाइबर से लेकर एंटीऑक्सीडेंट्स आदि कई गुण पाए जाते हैं। इसलिए कई लोग रोजाना धनिया के बीज का पानी पीना पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको धनिया के बीज का पानी पीने 5 शानदार फायदे बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानने के बाद आपको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वजन कम करने में

आजकल हर 10 व्यक्ति में से 5-6 व्यक्ति बढ़ते वजन से जरूर परेशान रहता है। धनिया का पानी वजन कम करने का रामबाण इलाज माना जाता है। पानी टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे तेजी से वजन कम होता है।

स्किन के फायदेमंद

धनिया का पानी स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि धनिया का पानी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जिसके चलते शरीर में मौजूद पिंपल्स, एक्ने और डार्क स्पॉट्स आदि निशान खत्म हो जाते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

अगर आपको पाचन प्रक्रिया में दिक्कत होती रहती है, तो फिर आपके लिए धनिया का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसके इस्तेमाल से पेट में जलन की समस्या से लेकर जलन और अपच की ससमय भी दूर हो जाती है।

Advertisement

ब्लड शुगर के लिए बेस्ट

धनिया का पानी ब्लड शुगर लोगों के लिए लिए फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है की इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो शुगर की बीमारी को कंट्रोल करती है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

सूजन कम करने के लिए बेस्ट

धनिया के बीज को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर माना जाता है। ऐसे में इसका पानी पीने से शरीर में हो रही सूजन कम होती है। इसके अलावा, इस पानी को इम्युनिटी करने का एक कारगर उपाय भी माना जाता है।

Advertisement

नोट: आपको बता दें कि धनिया बीज का पानी कोई सुबह-सुबह खाली पेट पीता है, तो कई लोग रात के समय पीते हैं।

ये भी पढ़ें:  Vitamin B12: बदलते मौसम में बुलेट की रफ्तार से बढ़ेगा विटामिन B12, डाइट में आज से ही शामिल करें ये सुपरफूड

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 October 2025 at 13:29 IST