Advertisement

अपडेटेड 9 June 2025 at 09:23 IST

Kitchen Tips: ये चीजें नहीं बनती सरसों के तेल में, देसी घी से ही आता है स्वाद

What can be made with ghee? क्या आप ये जानते हैं कि ऐसी कौन सी डिशेज हैं जो देसी घी में बनाई जाती हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Reported by: Garima Garg
Follow: Google News Icon
Advertisement
Ghee Vs. Oil: Which One Is Healthier? Here's What You Need To Know
Kitchen Tips: ये चीजें नहीं बनती सरसों के तेल में, देसी घी से ही आता है स्वाद | Image: Pexels

What can be made with ghee? अपने घर की रसोई में न जानें हम कितनी तरह की डिशेस बनाते हैं। कुछ डिशेज सरसों के तेल में बनाई जाती हैं तो कुछ देसी घी में बनाते हैं। बता दें कि ये दोनों ही सेहत के लिए उपयोगी होते हैं। परंतु कुछ डिशेज ऐसी होती हैं जो केवल देसी घी में ही बनती हैं। सरसों के तेल में बनने से उनमें स्वाद नहीं आता है। ऐसे में इन डिशेज के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी डिशेज हैं जो देसी घी में बनाई जाती हैं, उन्हें सरसों के तेल में बनाने की भूल न करें। पढ़ते हैं आगे... 

Uploaded image

देसी घी में बनाएं ये डिशेज 

  • गाजर का हलवा: बता दें कि गाजर का हलवा देसी घी में ही बनता है। सरसों के तेल में बनने पर स्वाद अच्छा नहीं आता। यदि आप गाजर के हलवे का अच्छा स्वाद चाहते हैं तो उसे देसी घी में ही बनाएं। 
  • बेसन के लड्डू: बता दें कि बेसन के लड्डू भी देसी घी में ही बनते हैं। किसी और तेल में इन्हें बनाने से लड्डुओं का स्वाद खराब हो सकता है। 
  • मूंग की दाल का हलवा: ये हलवा सभी को पसंद आता है और अगर यह देसी घी में बना हो तो क्या ही बात है। बता दें, मूंग की दाल का हलवा देसी घी में ही बनना चाहिए। 
  • बालूशाही: इसे लोग चटकारे ले लेकर खाते हैं लेकिन यदि यह सरसों के तेल में या किसी और तेल में बनाई जाए तो शायद लोगों को ना पसंद आए। बालूशाही हमेशा देसी घी में ही बनाई जाती है।  
  • सूजी का हलवा: अक्सर घरों में जब भी मीठे का नाम आता है तो सबसे पहले सूजी के हलवे का ख्याल मन में आता है। ये न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि लोग इसे चटकारे ले लेकर खाते हैं। लेकिन अगर यह किसी और तेल या घी में बनाया जाए तो इससे स्वाद नहीं आएगा। ऐसे में सूजी के हलवे को भी हमेशा देशी घी में ही बनना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - Skin Care: चेहरे पर रगड़ें ये सब्जी, ब्लैकहेड्स और सूजन दोनों होंगे कम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

पब्लिश्ड 9 June 2025 at 09:09 IST