अपडेटेड 2 December 2025 at 12:00 IST

Kidney Damage: किडनी के लिए जहर होते हैं ये हेल्दी फूड आइटम्स, हो सकता है स्वास्थ्य को बड़ा नुकसान

Kidney Health Tips Hindi: किडनी की सेहत के लिए कुछ हेल्दी दिखने वाले फूड आइटम्स जहर साबित हो सकते हैं। जानिए कौन-से फूड्स किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और किन चीजों से बचाव जरूरी है।

kidney-damage-foods-to-avoid-for-healthy-kidney
किडनी के लिए नुकसानदायक चीजें | Image: Freepik

Kidney Damage Foods In Hindi: किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। यह खून को साफ करती है, टॉक्सिन्स बाहर निकालती है और शरीर में मिनरल्स का संतुलन बनाए रखती है। लेकिन जब किडनी कमजोर होने लगती है, तो कुछ ऐसे फूड आइटम्स जो आमतौर पर “हेल्दी” माने जाते हैं, शरीर के लिए जहर की तरह असर कर सकते हैं।

खासतौर पर पोटैशियम, फॉस्फोरस और सोडियम जैसे मिनरल्स किडनी पेशेंट के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। किडनी जब इन्हें फिल्टर नहीं कर पाती, तो ये शरीर में जमा होकर नुकसान पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हेल्दी फूड्स की लिस्ट जिनमें ये मिनरल्स ज्यादा पाए जाते हैं और जो किडनी मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं-

किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले हेल्दी फूड्स

Uploaded image

पोटैशियम वाले फूड्स

पोटैशियम शरीर के लिए जरूरी है लेकिन किडनी खराब होने पर इसका ज्यादा सेवन दिल की धड़कन, मांसपेशियों और नर्व्स पर गंभीर असर डाल सकता है।ज्यादा पोटैशियम हेल्दी फूड्स हैं केला, एवोकाडो, नारियल पानी, पालक, शकरकंद, दही, संतरा, टमाटर। इन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर से पूछकर ही डाइट तय करें।

फॉस्फोरस वाले फूड्स

फॉस्फोरस मजबूत हड्डियों और कोशिकाओं के लिए जरूरी है, लेकिन किडनी खराब होने पर यह मिनरल शरीर में जमा होकर हड्डियों को कमजोर करता है और ब्लड कैल्शियम लेवल बिगाड़ देता है।फॉस्फोरस वाले हेल्दी फूड्स हैं ड्राई फ्रूट्स, ब्राउन राइस ,ओट्स, बीन्स और दालें, चिकन और मछली, एग योल्क। किडनी पेशेंट को फॉस्फोरस कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है, वरना शरीर में कैल्शियम की कमी और बोन डिजीज हो सकती है।

Advertisement
Uploaded image

सोडियम ज्यादा वाले फूड्स

सोडियम यानी नमक। किडनी जब कमजोर होती है, तो ज्यादा सोडियम हाई ब्लड प्रेशर, सूजन और किडनी पर अधिक दबाव डालता है।नमक और नमकीन चीजें, अचार, सूप पाउडर और रेडी-टू-ईट फूड्स, चीज, पनीर, सॉस, केचप, चिप्स, फ्रोजन और पैक्ड फूड्स जैसे हेल्दी फूड्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। कम नमक वाली डाइट अपनाएं और पैक्ड फूड से दूरी बनाएं।

किडनी मरीजों के लिए ये हेल्दी फूड भी क्यों बन जाते हैं नुकसानदायक?

Uploaded image
  • जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो वह शरीर से इन मिनरल्स को बाहर नहीं निकाल पाती है।
  • इसके कारण दिल की धड़कन अनियमित होने लगती है।
  • धीरे-धीरे हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं।
  • शरीर में सूजन होने लगती है।
  • सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
  • इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है।
  • इसलिए किडनी मरीजों को हर हेल्दी चीज अपने लिए सही नहीं माननी चाहिए।

किडनी हेल्थ को बचाने के आसान उपाय

Uploaded image
  • नमक कम करें।
  • पोटैशियम और फॉस्फोरस वाले फूड्स सीमित करें।
  • खूब पानी पिएं।
  • प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड कम खाएं।
  • प्रोटीन ओवरडोज से बचें।
  • रूटीन में किडनी चेकअप जरूर करवाएं।

हेल्दी फूड हमेशा हर किसी के लिए हेल्दी नहीं होता है। अगर किडनी कमजोर है या किडनी की बीमारी का खतरा है, तो पोटैशियम, फॉस्फोरस और सोडियम वाले फूड आइटम्स सावधानी से खाएं। सही जानकारी और सही मात्रा किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करती है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Food Safety Tips: इन 5 चीजों को स्टील के बर्तन में रखने की न करें गलती, बन सकती हैं स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 2 December 2025 at 11:24 IST