अपडेटेड 28 August 2023 at 14:23 IST
Drinking Tea After Food: खाना खाने के बाद चाय पीने की है आदत? तो अभी सुधार लें, सेहत को होगा नुकसान
Drinking Tea After Food: अगर आप भी खाना खाने के बाद चाय का सेवन करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Drinking Tea After Food: ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर हो, खाना हमारी सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है। कुछ लोगों को खाना खाने के बाद चलने की आदत होती है, कुछ को क्रेविंग होती है मीठा खाने की, तो कुछ लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं। जितने लोग उतने उनके शौक, लेकिन खाना खाने के बाद चाय पीना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- क्या आप भी पीते हैं खाने के बाद चाय?
- चाय पीना सेहत के लिए होता है हानिकारक
- कई बीमारियों का हो सकता है खतरा
जी हां, अगर आप भी खाना खाने के बाद चाय पीते हैं तो आपको फौरन अपनी इस आदत को छोड़ देना चाहिए। दरअसल, चाय में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को पैदा करने का कारण बनते हैं। ऐसे में आपको खाना खाने के बाद चाय का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। चलिए जानते हैं कि वह कौन सी समस्याएं हैं जो खाने के बाद चाय के सेवन से पनप सकती हैं
हाई ब्लड प्रेशर
कई लोग खाना खाने के बाद चाय पीने के शौकीन होते हैं, लेकिन उनकी यह आदत हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है। दरअसल, चाय में कैफीन होता है। ऐसे में खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के बढ़ने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
Advertisement
पाचन तंत्र में दिक्कत
खाना खाने के फौरन बाद चाय पीने से पाचन तंत्र या पेट से जुड़ी कई समस्याएं जन्म ले सकती हैं। चाय में एसिडिक गुण होते हैं, इसलिए खाना खाने के बाद चाय पीने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे खाने को डाइजेस्ट होने में दिक्कत होने लगती है। इसी कारण कई तरह की पेट से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
Advertisement
मोटापा
अगर आप खाना खाने के बाद चाय पीते हैं तो इससे आपका वजन प्रभावित होता है और आप धीरे-धीरे मोटापे की ओर बढ़ने लगते हैं। दरअसल, चाय में काफी कैलोरिज होती है, ऐसे में खाने के बाद लगातार इसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।
आयरन की कमी
खाने के बाद चाय पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। चाय पीने से शरीर प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों को ऑब्जर्व नहीं कर पाता है, जिससे शरीर में खून की कमी होने लगती है। ऐसे में अगर आप रोजाना और हर बार खाना खाने के बाद चाय पीते हैं तो आप एनीमिया की ओर बढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Home Cleaning Tips: घर की सफाई करते समय रखें इन बातों का खास ध्यान, मिनटों में होगा चकाचक
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 28 August 2023 at 14:21 IST