अपडेटेड 21 August 2023 at 12:41 IST

Kalonji Doodh: रात में पुरुषों को क्यों पीना चाहिए कलौंजी वाला दूध? शादीशुदा जिंदगी में बढ़ जाएगा आनंद

रोजाना सोने से पहले अगर पुरुष दूध में कालौंजी डालकर पीते हैं, तो इससे उनके शरीर में कई फायदे देखने को मिलते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं। 

Purusho Ke Liye Kalonji Doodh Ke Fayde
Purusho Ke Liye Kalonji Doodh Ke Fayde | Image: self

Purusho Ke Liye Kalonji Doodh Ke Fayde: हर घर के किचन में कई ऐसी चीजें शामिल होती है जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में किया जाता है, लेकिन उनके आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इन्हीं में लगभग हर घर में पाई जाने वाली कलौंजी भी शामिल है। वैसे तो इसका इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है, लेकिन अगर आदमी लोग रात में सोने से पहले इसे दूध में मिलाकर पिएं तो इसके कई फायदे होते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कलौंजी और दूध में पाए जाने वाले गुण?
  • पुरुषों को रात में सोने से पहले क्यों पीना चाहिए कलौंजी वाला दूध?
  • रात में कलौंजी वाला दूध पीने से पुरुषों में होते हैं ये फायदे?
  • कैसे बनाएं कलौंजी वाला दूध?

कलौंजी और दूध में पाए जाने वाले गुण?

कलौंजी के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, ऑयरन, कॉपर, फास्फोरस और फोलिक एसिड जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वहीं दूध में कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-D, विटामिन B12 और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर कलौंजी और दूध का सेवन अगर एक साथ किया जाता है तो ये सेहत के लिए कई गुना फायदेमंद हो जाता है। 

पुरुषों को रात में सोने से पहले क्यों पीना चाहिए कलौंजी वाला दूध?

आयुर्वेद के मुताबिक रात में सोने से पहले अगर पुरुष दूध में कलौंजी के 5-10 दाने मिलाकर पिएं तो इसके फायदे और भी बढ़ जाएंगे। दूध और कलौंजी में ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं तो मिलकर पुरुषों को हेल्दी रखने और उनकी शारीर कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कलौंजी वाला दूध पीने से पुरुषों में होने वाले फायदों के बारे में.....

Advertisement

रात में कलौंजी वाला दूध पीने से पुरुषों में होते हैं ये फायदे?

इम्यूनिटी के लिए
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कलौंजी वाला दूध पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मौसमी बीमारियों से भी बचाता है।

वेट लॉस के लिए
वजन कम करने के लिए कलौंजी वाला दूध काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे खाना तेजी से पच जाता है। साथ ही इससे पेट भी साफ होता है।

Advertisement

स्टैमिना के लिए
जिन पुरुषों में स्टैमिना की कमी होती है उनके लिए कलौंजी वाला दूध काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसे पीने से स्टेमिना बढ़ता है और इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। साथ ही इससे शरीर में खून का स्तर बढ़ता है।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी के लिए
कलौंजी वाले दूध के सेवन से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी दूर होती है जिससे उनकी फर्टिलिटी बढ़ने में सहायता मिलती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होता है।

स्पर्म क्वालिटी के लिए
इस ड्रिंक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों इम्प्रूव होती है। इसलिए रोज सोने से पहले पुरुषों को कलौंजी वाला दूध जरुर पीना चाहिए। 

कैसे बनाएं कलौंजी वाला दूध?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Health: बेडरूम में जाने से पहले पुरुष दूध में मिलाकर पिएं ये देसी चीज, जल्द देखने को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 21 August 2023 at 12:36 IST