अपडेटेड 7 March 2024 at 10:32 IST
जिद्दी कब्ज का रामबाण इलाज हैं ये चीजें, सुबह सेवन करते ही भागेंगे टॉयलेट, हो जाएगा पेट साफ
Kabj Ka Ilaj: पेट साफ करने के लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kabj Ka Ilaj: सुबह अच्छी हो तो सारा दिन अच्छा गुजरता है। इसलिए सुबह समय पर उठने के साथ-साथ नहाना और नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा एक काम और हो जो हमारे दिनभर की एक्टिविटीज पर असर डालता है। ये काम मल त्याग करने का है।
जी हां, दिन भर एक्टिव रहने के लिए मल त्याग करना बेहद जरूरी होता है। अगर सुबह आपका पेट साफ नहीं होगा तो आपका सारा दिन सुस्त-सुस्त सा गुजरेगा। हालांकि कुछ लोगों को हमेशा कब्ज की समस्या बनी रहती है। ऐसा गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से होता है। ऐसे में आपको सुबह उठने के बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए जो आपको इस जिद्दी कब्ज की समस्या से निजात दिलाने का काम करेगी।
कब्ज दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन करें (Tips to relieve constipation)
गर्म पानी में नींबू का रस (Lemon Juice)
पेट साफ करने के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले गर्म पानी करके इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे न सिर्फ आपका पेट साफ होगा बल्कि यह आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करता है। खास बात ये है कि अगर आप रोजाना नींबू के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन भी ग्लो करने लगेगी और आपका वजन भी कम होगा।
Advertisement
शहद (Honey)
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपको गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना है। इससे आपका इम्यून सिस्टम बेहद तरीके से काम करने के साथ-साथ आपकी कब्ज की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
Advertisement
सेब का सिरका (Apple vinegar)
सेब का सिरका पीने से भी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए आपको रोजाना एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीना है। इससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
अदरक (Ginger)
सुबह-सुबह गर्म पानी में थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार होता है। इससे पेट साफ होने के साथ-साथ पेट की सूजन और दर्द से भी राहत मिलेगी।
हल्दी (Turmeric)
हल्दी भी कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है। आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में चुटकीभर हल्दी के साथ नींबू का रस मिलाकर पी लें। इससे आपका पेट तुरंत साफ हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 March 2024 at 10:24 IST