अपडेटेड 26 December 2023 at 21:58 IST

Corona JN1: देश में बढ़ रही है कोरोना के JN1 वेरिएंट की रफ्तार, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

Corona के JN1 वेरिएंट की रफ्तार देश में दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आप भी इसके लक्षणों और उपाय को जानकर इससे बचाव कर सकते हैं।

Corona JN1
Corona JN1 | Image: Freepik

Corona JN1 Variant Symptoms And Protection: देश में एक बार फिर से कोरोना अपने नए रूप जेएन1 में वापस लौट आया है। लगातार इसके बढ़ते मामलों से सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां सभी चिंतित नजर आ रहे हैं। हर तरफ कोरोना JN1 का डर बनने लगा है। ऐसे में अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो इसके लक्षणों के बारे में जानें और साथ ही इससे बचाव के उपायों को भी अपनाएं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • JN1 वेरिएंट से अब तक 3 की मौत 
  • कोरोना JN1 के क्या हैं लक्षण?
  • JN1 से कैसे करें खुद का बचाव?

Corona JN1 Variant से 3 की मौत

देश में एक बार फिर से कोरोना के जेएन1 स्वरूप की दस्तक के बाद लगातार इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं केरल में 20 दिसंबर को इस वायरस से 3 लोगों की मौत के बाद हर कोई अलर्ट पर है। ऐसे में इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानकर आप अपना ख्याल रख सकते हैं।

कोरोना के जेएन 1 के लक्षण क्या है?

  • गले में खराश
  • छाती में भारी होना
  • सूखी खांसी
  • लगातार नाक बहना
  • थकावट महसूस होना
  • सिरदर्द रहना
  • मांसपेशियों में दर्द
  • बुखार
  • दस्त
  • सूंघने की क्षमता (Smell) कम होना

यह भी पढ़ें… Sweet Potato: वजन करना हो कम या बढ़ानी हो आंखों की रोशनी, सर्दियों में जरूर खाएं शकरकंद

Advertisement

कोरोना के नए वेरिएंट से कैसे करें बचाव?

  • मास्क लगाने की आदत डालें।
  • बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं।
  • घर पर ही रहें, बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
  • बेवजह अपनी नाक, आंख और मुंह को छूने से बचें।
  • जहां साबुन-पानी उपलब्ध न हो, वहां सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • ऊपर बताए गए लक्षण नजर आने पर मरीज को घर में ही आइसोलेट करें और  कोविड-19 वैक्सीन लगवाएं।
  • लक्षण नजर आने पर टेस्ट करवाएं।

यह भी पढ़ें… Weight Loss: जिम के 'टॉर्चर' के बिना करना चाहते हैं वजन कम? खाएं ये 5 चीजें, तेजी से होगा कंट्रोल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 December 2023 at 21:58 IST