अपडेटेड 4 May 2024 at 12:25 IST

Jeere Ka Pani: सेहत के लिए वरदान है जीरे का पानी, घटेगा वजन; होंगे कई और फायदे

Jeere Ka Pani: जीरे का पानी पीने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि ये किन-किन समस्याओं के लिए लाभकारी है।

Follow : Google News Icon  
Jeera water
जीरे का पानी पीने के फायदे | Image: Freepik

Jeere Ka Pani: भारतीय रसोई में किसी भी व्यंजन में तड़का लगाने के लिए जीरे का इस्तेमाल जरूर किया जाता है।  खाने में जीरा डालने के बाद खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीरा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है।

जी हां, अगर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आपको जीरे को पानी में मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपको कई तरह के अनगिनत फायदे होंगे। दरअसल, जीरे में फाइबर, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, फास्फोरस, जिंग, फोलेट, नियासिन, पाइरिडोक्सिन जैसे कई पोषक तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए से बेहद लाभकारी होते हैं।

ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि अगर आप रोजाना एक गिलास पानी में रातभर जीरे को भिगोकर पीएंगे तो इससे आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

जीरे का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking cumin water)

घटेगा मोटापा

Advertisement

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपका बढ़ता वजन कंट्रोल होने लगेगा। दरअसल, ये अंदर से आपके पेट की चर्बी को पिघलाने का काम करता है। इसलिए आपको मोटापा कम करने के लिए जीरे के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

डाइजेशन

Advertisement

जीरे में डाइजेस्टिव एंजाइम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को एक्टिव कर आहार को अच्छे से पचाने में मदद करता है। इसलिए जीरे का पानी पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे गैस, सूजन, दर्द, ऐंठन से आपको राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर

जीरे में एंटीहाइपरटेंसिव इफेक्ट होता है, जिसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से आपका बढ़ता हुआ ब्लड प्रेशर कंट्रोल होगा। इसके अलावा, इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है, जो कोशिका और शरीर के तरल पदार्थों के लिए जरूरी होता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

अगर आपको सर्दी-खांसी जैसी आम समस्या रहती है तो जीरे का पानी पीना शुरू कर दें। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी कल, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत पारण का समय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 May 2024 at 12:04 IST