अपडेटेड 28 June 2025 at 14:50 IST
ये लोग गलती से भी न खाएं गेहूं की रोटी, वरना पनपने लगेंगी बीमारियां
Is wheat roti bad for health: गेहूं का आटा किसे नहीं खाना चाहिए? गेहूं के आटे के क्या नुकसान हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is wheat roti bad for health: बता दें कि बाजरे का आटा हों या मक्के का आटा हों, जौं का आटा हों या ज्वार का आटा, बता दें कि ये चारों ही हमारी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन फिर भी घरों में गेहूं की रोटी का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाता है। गेहूं की रोटी ना केवल स्वाद में अच्छी होती है बल्कि गेहूं के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए उपयोगी होते हैं। लेकिन बता दें कि कुछ लोगों को गेहूं की रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना इसके कारण उन लोगों को शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को इनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लिए इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को गेहूं की रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
ये लोग न खाएं गेहूं की रोटी
- बता दें कि गेहूं की रोटी उन लोगों को नहीं खानी चाहिए, जिन्हें गेहूं से एलर्जी है। कभी-कभी इसके सेवन से शरीर में खुजली, मतली, रैशेज आदि समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ये लक्षण नजर आते ही इसे अपनी डाइट से निकाल दें।
- हाई बीपी के रोगियों को गेहूं की रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो बीपी की समस्या को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचें।
- बता दें कि जिन लोगों को लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है वे लोग भी गेहूं की रोटी की सेवन ना करें। जैसा कि हमने पहले भी बताया गेहूं की रोटी के अंदर कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं तो ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
गेहूं की रोटी की बजाय आप यहां दिए गए विकल्प चुनें
बता दें कि आप अपनी डाइट में बाजरे की रोटी को जोड़ सकते हैं। ये पाचन के लिए अच्छी होती है और शरीर को भी ऊर्जा प्रदान करती है। आप अपनी डाइट में रागी के आटे की रोटियां जोड़ सकते हैं। इसमें कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। ज्वार की रोटियां भी फाइबर और प्रोटीन से युक्त होती हैं। इसका सेवन पेट के लिए अच्छा होता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 June 2025 at 14:50 IST