अपडेटेड 27 July 2024 at 20:32 IST
क्या HIV का दूसरा रूप है सिफलिस? तिहाड़ जेल में 200 कैदी पॉजिटिव, जानें लक्षण और फैलने का कारण
तिहाड़ जेल में 125 कैदी HIV और 200 सिफलिस पॉजिटिव पाए गए हैं। एचआईवी के बारे में तो आप सभी ने सुना आइए सिफलिस के बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Syphilis Symptoms And Spread Reason: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ जेल में बंद कैदियों बल्कि प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब मेडिकल स्क्रीनिंग की रिपोर्ट सामने आई। इस रिपोर्ट में 125 कैदी HIV और 200 सिफलिस पॉजिटिव पाए गए। इस जांच के बाद से जेल प्रशासन पहले से अधिक सक्रिय और सतर्क हो गया है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के मन में एक सवाल है सिफलिस क्या होता है, क्या यह HIV का दूसरा रूप है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सिफलिस और HIV दोनों ही बीमारियां संक्रमण से होने वाली बीमारी है, लेकिन सिफलिस एचआईवी का दूसरा रूप नहीं है और इसका इलाज भी संभव है। हालांकि इन दोनों के लक्षण और फैलने के कारण काफी हद तक सेम है। वहीं सिफलिस होने पर HIV होने का जोखिम कहीं ज्यादा बढ़ जाता है और अगर एचआईवी हो गया तो फिर सिफलिस का इलाज भी मुश्किल या असंभव हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सिफलिस के लक्षण क्या हैं और यह कैसे फैलता है।
सिफलिस क्या है?
सिफलिस के लक्षण और फैलने के कारण के बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह कौन सी बीमारी है। बता दें कि सिफलिस सेक्स करने से फैलने वाला एक संक्रमण है, जो Treponema pallidum नाम के बैक्टीरिया की वजह से होता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकता है। आइए अब इसके लक्षण और फैलने के कारण के बारे में जानते हैं।
सिफलिस के लक्षण क्या है?
सिफलिस के शुरुआती लक्षणों में जननांगों, मलाशय, मुंह या त्वचा पर पेनलेस छाला होना इस इन्फेक्शन का पहला संकेत है। कुछ लोगों का ध्यान इस छाले की तरफ जाता भी नहीं है क्योंकि इसमें दर्द नहीं होता है। वहीं इसके अलावा भी इसके कई और लक्षण हैं। जिसमें बुखार, थकान, मस्से जैसे घाव, मांसपेशियों में दर्द, वजन घटना, सिर दर्द, बालों का झड़ना, सूजी हुई लसीका ग्रंथियां शामिल हैं।
Advertisement
कैसे फैलता है सिफलिस?
- किसी के सिफलिस से पैदा हुए लाल चकत्तों या रैशेज को छूने से।
- कंडोम के बिना योनि, गुदा या मुंह से सेक्स करने से।
- संक्रमित खून के संपर्क में आने से।
- गर्भवती महिलाओ से बच्चे को जन्म देते समय यह बीमारी उन्हें हो सकती है।
- अगर आपके शरीर का कोई भी हिस्सा सिफलिस से पीड़ित किसी व्यक्ति के घाव या दाने को छूता है, तो आपको यह हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 July 2024 at 20:32 IST