अपडेटेड 13 November 2021 at 17:56 IST
Irregular Periods: अगर हो रही है पीरियड्स में देरी तो जानें इसके कारण और उपाय
पीरियड्स मिस होने की सबसे कॉमन वजह प्रेग्नेंसी को बताया जाता है लेकिन प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के अलावा भी कई वजह से आपके पीरियड्स मिस हो सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

आज की स्ट्रेस से भरी लाइफ स्टाइल के कारण अधिकतर महिलाएं अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की वजह से काफी परेशान रहती हैं जिसके वजह से वह अंदर ही अंदर तनाव (Stress) से परेशान हो जाती है। वहीं इन्हीं कारणों की वजह से कई बार महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की वजह से झूझना पढ़ता हैं। वैसे तो पीरियड्स मिस होने की सबसे कॉमन वजह प्रेग्नेंसी को बताया जाता है लेकिन प्रेग्नेंसी (Pregnancy) इसके अलावा भी कई वजह से आपके पीरियड्स मिस हो सकते हैं।
बता दें कि आम तौर पर पीरियड साइकल 28 दिन का होता है जो हर महीने इतने दिन के अंतर पर चलता रहता है, लेकिन अगर यह साइकल एक महीने से लम्बी खींच रही यानि दूसरे महीने तक नहीं हो रहे तो इसे इरेग्युलर पीरियड्स माना जाता है।
जानिये अनियमित पीरियड्स की वजह
एक हेल्थ रिपोर्ट के माने तो, 21 से 35 दिन के अंतराल में होने वाले पीरियड्स को नॉर्मल सर्कल कहा जाता है, लेकिन अगर इरेग्युलर पीरियड्स की बात करें तो एक स्टडी में पाया गया है कि 87 प्रतिशत महिलाओं में इरेग्युलर पीरियड की वजह पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रम यानी पीसीओसी है जो एक हार्मोनल समस्या है। वहीं बाकि 44 प्रतिशत महिलाओं में इरेग्युलर पीरियड्स की वजह थायराइड भी हो सकती हैं। इस सब समस्या से बड़ी एक और बड़ी वजह है वो है पेल्विक इनफ्लामेटरी डिजीज यानी पीआईडी। यह बीमारी आपको सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्शन की वजह से होती है। इनके अलावा काफी डिजीज होते हैं जिनकी वजह से आपके पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं।
अनियामित पीरियड के लक्षण-
- यूटेरस में दर्द होना
- हाथ-पैर, कमर और स्तन में दर्द की परेशानी
- भूख कम लगना
- अधिक थकान महसूस होना
- कब्ज जैसी शिकायत होना शामिल है
अनियामित पीरियड का इलाज-
योग : अगर आप इरेग्युलर पीरियड्स से परेशान है तो आपको योग करना चाहिए। सुबह करीब 35-40 मिनट का योग आपको अनियमित पीरियड्स से संबंधित हार्मोन के स्तर में काम कर सकता हैं।
Advertisement
वजन कंट्रोल रखें: जिन महिलाओं का अधिक वजन हैं, उनमें अनियमित पीरियड्स होने की संभावना ज्यादा होती है इसलिए महिलाएं अपना वजन कंट्रोल करें।
इसे भी पढ़ें : SBI ने ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट! अब जल्द ही आपको EMI पर समान लेना पढ़ सकता है भारी; जानें- क्या हैं नये नियम
Advertisement
घरेलू उपाय
अजवाइन : अनियमित पीरियड्स में आप अजवाइन को लेकर एक गिलास पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे गुनगुना करके पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
जीरा : एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा जीरा पाउडर डालकर इसका रोजाना सुबह शाम सेवन करें।
दूध और बादाम : एक कप गर्म दूध में बादाम का पाउडर डाल कर पिएं।
(Disclaimer- इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। रिपब्लिक भारत इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन बातों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 13 November 2021 at 17:56 IST