अपडेटेड 21 June 2024 at 18:08 IST

Yoga Day 2024: योग दिवस पर अभी तक नहीं किया है विश तो भेजें ये Quotes, फिट रहने के लिए करें प्रेरित

International Yoga Day 2024 Wishes in Hindi: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आप इस दिन अपनों को प्यार भरे संदेश भेज सकते हैं।

International Yoga Day 2024
International Yoga Day 2024 | Image: Freepik

International Yoga Day 2024 Quotes in Hindi: सेहत को तंदुरुस्त रखने और खुद को फिट रखने के लिए योग आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में लोगों को योग के फायदे और उसके प्रति जागरूक करने के लिए योग दिवस (Yoga Day Importance) हर साल मनाया जाता है। बता दें कि विश्व योग दिवस देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में 21 जून को मनाया जाता है। जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने योग दिवस को मान्यता दी तो पहली बार साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया और लोगों को भी इसे मनाने के लिए प्रेरित किया गया। ऐसे में लोग भी अपने पहचान वालों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश (Yoga Day 2024 wishes) भेजते हैं। यदि आप भी इस दिन अपनों को खास संदेश भेजना चाहते हैं तो आप यहां दिए गए संदेशों की मदद ले सकते हैं। ये आर्टिकल इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि आप योग दिवस के खास मौके पर कौन-से कोट्स (Yoga Day 2024 Messages) अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...

योग दिवस पर कोट्स

  • योग का मतलब है जोड़ना, 
    खुद में ऊर्जा को समाहित करना
    शरीर, मन और आत्मा को मजबूत और खूबसूरत बनाना
  • योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
    योग रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी
  • स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी
    योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।
  • योग वह प्रकश है जो एक बार जला दिया जाये तो कभी कम नहीं होता है।
    अत: जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे, लौ उतनी ही उज्जवल होगी।
  • बूढ़ा हो या फिर जवान
    योग है शानदार समाधान
    करके देखो, ध्यान लगाओ
    मर्ज को घर बैठे भगाओ
  • योग हमारी कमियों पर प्रकाश डालता है
    खामियां दूर करने का रास्ता तलाशता है
  • जो करते हैं योग, उन्हें नहीं छूते रोग
    बनकर योगी, खुद से दूर भगाओ रोग
  • नियमित योग कीजिए जिन्दगी भर
    रोग से दूर रहिए
  • योग मनुष्य के मानसिक, शारीरिक और आध्यत्मिक
    उर्जा को बढाता हैं!
  • योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को
    उर्जा, ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता हैं!
  • रोगमुक्त जीवना जीने की हो चाहत
    नियमित योग करने की डालो आदत
  • योग करें, 
    निरोग रहें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 June 2024 at 17:42 IST